फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mobile phone snached from districk hospital to medical officer

जिला अस्पताल के मेडिकल अधिकारी का मोबाइल छीन ले गए बदमाश

Thu, 27 Aug 2020 12:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Mobile phone snached from districk hospital to medical officer
झांसी। बुधवार रात थाना नवाबाद स्थित राजकीय संग्रहालय के पास ड्यूटी पर जाते समय बाइक सवार बदमाश धक्का मारकर जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल अधिकारी का मोबाइल छीनकर भाग निकले। चिल्लाकर पैदल भागते समय बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन दोनों बदमाश किले की तरफ होते हुए भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर बदमाशोें की तलाश शुरू कर दी है। लेकिन, बदमाशों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

कोतवाली के ओम शांति नगर निवासी डॉ. ब्रजेंद्र खरे जिला अस्पताल में इमरजेंसी चिकित्साधिकारी (ईएमओ) के पद पर कार्यरत हैं। बुधवार रात उनकी ड्यूटी जिला अस्पताल में थी। बुधवार रात को वह घर से पैदल निकलकर टहलते हुए इलाइट चैराहा से राजकीय संग्रहलय होते हुए जिला अस्पताल जाने के निकले। अभी वह जीवनशाह तिराहा से निकलकर किले की तरफ मोबाइल पर बात करते हुए बढ़ रहे थे, राजकीय संग्रहालय के पास पहुंचे थे, तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाश धक्का
विज्ञापन

देकर मोबाइल छीनकर किले की तरफ भाग निकले। उन्होंने चिल्लाते हुए पीछा भी किया, लेकिन जब तक बदमाश दूर निकल चुके थे। इसके बाद उन्होंने किला चैकी पहुुंचकर पुलिसकर्मियों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही सतर्क हुई पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई, लेकिन पता नहीं चल सका। देर रात पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed