{"_id":"5caa24ddbdec22144119918c","slug":"mla-jawahar-rajput-son-slapped-inspector-during-checking-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरौठा विधायक के बेटे की गुंडई, चेकिंग कर रहे इंस्पेक्टर को मारा चांटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरौठा विधायक के बेटे की गुंडई, चेकिंग कर रहे इंस्पेक्टर को मारा चांटा
Sun, 07 Apr 2019 09:57 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 07 Apr 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : फाइल फोटो
सत्ता का नशा क्या होता है यह उस वक्त साफ हो गया। जब झांसी जिले के गुरसराय थाना इलाके में विधायक के लड़के ने पुलिसकर्मी को चांटा मार दिया। हद तो तब हो गई जब विधायक के पुत्र ने सीओ, एसडीएम और पूरे पुलिस महकमे को हड़का दिया।
विज्ञापन
मेरा बाप विधायक है
गरौठा के वर्तमान बीजेपी विधायक जवाहर राजपूत 2017 में विधायक चुने गए। चुनाव लड़ते वक्त जवाहर ने वायदा किया था कि क्षेत्र में गुंडई नहीं होगी बावजूद इसके रविवार की शाम बिना नंबर की सफारी लेकर विधायक जी के सुपुत्र क्षेत्र में निकले मोदी चौराहे के पास सीओ, एसडीएम समेत कई पुलिसकर्मी वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान विधायक जी का बेटा गाड़ी से बाहर उतरा और पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की। इसका विरोध करने पर गुरसराय थाने में तैनात अशोक को चांटा मार दिया और गाली गलौज करने लगे कहने लगे कि मेरा बाप विधायक है तुम जानते नहीं हो। हालांकि मामला बढ़ता देख विधायक जी के पुत्र को थाने लाया गया।
विज्ञापन
विधायक ने दिया धरना
घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे गरौठा विधायक जवाहर राजपूत ने थाने में धरना शुरू कर दिया। जवाहर ने बताया कि पुलिस ने उनके बेटे के साथ बदसलूकी की है। उस पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। आदर्श आचार संहिता में वाहनों की चेकिंग आम बात है लेकिन विधायक जी के पुत्र का इतना उतावलापन साफ करता है कि मामला गंभीर है। फिलहाल एसपी देहात राहुल मिठास मौके पर पहुंच चुके हैं और मामले की सच्चाई जानने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन