फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Missing safai worker dead body

Jhansi News: झांसी में लापता सफाई कर्मचारी की कुएं में गिरने से मौत, शराब पीने का आदी था मृतक

Sun, 23 Oct 2022 03:51 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sun, 23 Oct 2022 03:51 PM IST
सार

मेडिकल कॉलेज के पीछे गुमनावारा निवासी शंकर वाल्मीकि (50) एक निजी अस्पताल में सफाई कर्मचारी था। रोजाना की तरह वह शुक्रवार की सुबह घर से ड्यूटी पर निकला था, परंतु इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। तलाश करने पर सफाई कर्मचारी का शव कुएं में पड़ा मिला। 

विज्ञापन
Missing safai worker dead body
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

झांसी के नवाबाद थाना इलाके में शुक्रवार से लापता सफाई कर्मचारी का शव शनिवार को कुएं में पड़ा मिला। परिजनों को मृतक की चप्पल के जरिये उसका शव कुएं में पड़ा होने की जानकारी हुई।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के पीछे गुमनावारा निवासी शंकर वाल्मीकि (50) एक निजी अस्पताल में सफाई कर्मचारी था। रोजाना की तरह वह शुक्रवार की सुबह घर से ड्यूटी पर निकला था, परंतु इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। देर शाम होने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी, परंतु पता नहीं चला।
विज्ञापन


शनिवार को भी परिजन शंकर की तलाश में जुटे हुए थे। इसी दरम्यान करगुवां जी स्थित एक कुएं के पास शंकर की चप्पल पड़ी हुई मिलीं। इस पर परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुएं से शंकर के शव को बाहर निकाला। परिजनों ने बताया कि शंकर शराब पीने का आदी था और अक्सर कुएं के ऊपर बैठने जाया करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed