फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Missiles to be made in Jhansi in 2024

- 2024 में झांसी में बनने लगेंगी मिसाइलें

Tue, 21 Dec 2021 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Missiles to be made in Jhansi in 2024
झांसी। साल 2024 में झांसी में मिसाइलों का उत्पादन शुरू हो जाएगा। भारत डायनामिक्स लिमिटेड (बीडीएल) दो साल में यहां अपनी यूनिट की स्थापना का काम पूरा कर लेगी। इसके लिए कंपनी को 30 साल के पट्टे पर 183 हेक्टेअर जमीन उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन

डिफेंस कॉरिडोर के लिए झांसी की गरौठा तहसील के छह गांवों में 1050 हेक्टेअर जमीन ली गई है। इस जमीन पर पहली इकाई रक्षा मंत्रालय के उपक्रम भारत डायनामिक्स लिमिटेड द्वारा स्थापित की जा रही है। इसकी आधारशिला 19 नवंबर को झांसी आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी थी। इसके बाद से यहां यूनिट स्थापना की कार्यवाही जोर पकड़े हुए है। उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने भारत डायनामिक्स लिमिटेड को एरच में 183 हेक्टेअर जमीन उपलब्ध करा दी है। कंपनी को ये जमीन 30 साल के पट्टे पर दी गई है। कंपनी की ओर से जमीन का सर्वे कर लिया गया है। यूनिट की डिजाइन तैयार की जा रही है। अप्रैल 2021 में यूनिट की स्थापना का काम शुरू कर दिया जाएगा, जो दो साल में बनकर तैयार हो जाएगी। इसके बाद यहां मिसाइल का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। बीडीएल यहां स्वदेशी आकाश मिसाइल बनाएगी।
विज्ञापन

दो साल में भारत डायनामिक्स लिमिडेट अपनी यूनिट की स्थापना का काम पूरा कर लेगी। 2024 में झांसी में उत्पादन शुरू हो जाएगा। बीडीएल यहां 400 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनीष चौधरी, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed