फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Miser and negligent officers commissioner buoy eye

कंजूस व लापरवाह अफसरों पर कमिश्नर ने तरेरी आंख

Fri, 14 Aug 2015 12:36 AM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Fri, 14 Aug 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
मंडलायुक्त के राममोहन राव ने कहा कि अधिकारी लाभार्थीपरक योजनाओं का नियमित रूप से अनुश्रवण करें। पर्याप्त धनराशि उपलब्ध होने के बाद भी निर्माण कार्यों पर व्यय कम है। कार्यों में तेजी लाई जाए। यह निर्देश उन्होंने बृहस्पतिवार को आयोजित मंडलीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए।
विज्ञापन

कमिश्नरी सभागार में आयोजित बैठक में मंडलायुक्त ने कहा कि यदि विभागीय अधिकारी कार्य में रुचि नहीं लेते तथा प्रगति संतोषजनक नहीं पाई जाती है, तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। मुख्य सचिव के निर्देश हैं कि सीआर लिखने के समय मुख्यमंत्री की घोषणाओं के कार्यों में प्रगति, स्वच्छता, कुपोषण व शिक्षा में सुधार समेत अन्य बिंदुओं के कार्यों में प्रदर्शन की समीक्षा भी करें। इस दौरान उन्होंने नवीन मंडियों की स्थापना में जालौन जनपद में धनराशि उपलब्ध होने के बाद भी कार्य पूर्ण न होने पर नाराजगी जताई। साथ ही राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के कार्य पर भी असंतोष व्यक्त किया। माध्यमिक शिक्षा के अंतर्गत नवीन राजकीय हाईस्कूलों व मॉडल स्कूलों के निर्माण की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि तय तिथि बीत जाने के बाद भी यदि कार्यदायी संस्था काम पूरा नहीं करती, तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। ठेकेदार की लापरवाही सामने आने पर उसे काली सूची में डाला जाए।
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में शौचालय, पेयजलापूर्ति व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। बैठक में मंडलायुक्त ने चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, डा. राम मनोहर लोहिया समग्र विकास ग्राम आदि योजनाओं की भी समीक्षा की। इस मौके पर झांसी डीएम अनुराग यादव, जालौन डीएम रामगणेश, ललितपुर डीएम जुबैर बिन सगीर, जेडीसी डी एस मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लापरवाह अफसरों पर होगी कार्रवाई
झांसी। मंडलीय समीक्षा बैठक में उपस्थित न होने पर मंडलायुक्त ने पीडब्लूडी व सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता से स्पष्टीकरण मांगे जाने के निर्देश दिए। इसके अलावा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में व्यवस्थाएं चौकस न होने पर मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) से भी स्पष्टीकरण मांगा। जबकि, कार्य से संतुष्ट न होने पर सहायक निदेशक हथकरघा तथा लक्ष्य की जानकारी न होने पर अधीक्षण अभियंता विद्युत को चेतावनी देने के निर्देश दिए।

राजस्व वसूली में कमी पर जताई नाराजगी
झांसी। मंडलायुक्त के राममोहन राव ने कहा कि राजस्व वसूली का लक्ष्य शत प्रतिशत पूर्ण किया जाए, अन्यथा कार्रवाई होगी। विभाग लक्ष्य पूरा करने को कड़े प्रयास करें। यह निर्देश उन्होंने बृहस्पतिवार को मंडलीय कर राजस्व एवं करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा में दिए।

कमिश्नरी सभागार में हुई बैठक में मंडलायुक्त ने अवैध शराब की बिक्री व ओवररेटिंग पर प्रभावी कार्रवाई न करने पर उप आबकारी आयुक्त को चेतावनी देने के निर्देश दिए। जबकि, वाहनों के अनाधिकृत संचालन व अनाधिकृत रूप से गैस से चलने वाले वाहनों पर प्रभावी अंकुश न लगाने पर एआरटीओ को सचेत किया। स्टांप वसूली में माह का लक्ष्य पूरा न होने पर आईजी स्टांप तथा कार्य संतोषजनक न पाए जाने पर झांसी, जालौन व ललितपुर के बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी को चेतावनी देने के निर्देश दिए। इस दौरान मंडलायुक्त ने विभिन्न विभागों की राजस्व वसूली की समीक्षा की।
इस मौके पर मंडल के तीनों जनपदों के जिलाधिकारी, एडिशनल कमिश्नर रमाशंकर गुप्ता, नगर आयुक्त अरुण प्रकाश, एडीएम उमेश नारायण पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed