{"_id":"6a3d9276f953c68eb901fa6b","slug":"miscreants-damaged-the-ambedkar-statue-jhansi-news-c-420-1-sjhs1005-8739-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त की आंबेडकर प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त की आंबेडकर प्रतिमा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चिरगांव। थाना चिरगांव क्षेत्र के ग्राम देवरा में बीती रात अराजक तत्वों ने बाबा साहब डाॅ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। सुबह इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। मौके पर काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। नई प्रतिमा स्थापित होने पर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
देवरा गांव के बाहर पहूज नदी के किनारे स्थित बाबा साहब की प्रतिमा को बुधवार-बृहस्पतिवार की दरम्यानी रात अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। बृहस्पतिवार की सुबह लोगों को इसकी जानकारी हुई, इससे उनमें आक्रोश फैल गया। मौके पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। भीम आर्मी, बसपा और पीडीए के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर एसडीएम अवनीश तिवारी, सीओ आसमा वकार, तहसीलदार ज्ञानेंद्र सिंह, चिरगांव थाना प्रभारी राहुल राठौर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने ग्रामीणों को निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। शाम चार बजे बाबा साहब की दूसरी प्रतिमा मंगाकर अधिकारियों ने उसी स्थान पर स्थापित कराई। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि 17 अप्रैल को ग्राम करगवां में भी बाबा साहेब की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना हुई थी, लेकिन उस मामले में अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। भीम आर्मी ने अधिकारियों को ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच कराने व दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
इस अवसर पर भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, रवि आजाद, बसपा नेता मेवालाल, सपा नेता जगमोहन यादव, हरिओम पाल, गफूर खान, प्रधान राकेश राजपूत आदि मौजूद रहे।