फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   misbehaving with a child

स्कूल से घर जा रही कक्षा दो की छात्रा के साथ दुष्कर्म

Thu, 23 Jan 2020 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
misbehaving with a child
misbehaving with a child
झांसी। लहचूरा थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को प्राइमरी स्कूल में छुट्टी होने के बाद घर जा रही कक्षा दो की बच्ची को खेत में ले जाकर एक युवक ने दुष्कर्म कर दिया। बच्ची के चिल्लाने पर उधर से निकल रही एक महिला ने घटना को देखकर शोर मचाकर ग्रामीणों को बुला लिया। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पहले तो जमकर धुनाई की, इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

सात साल की बच्ची एक प्राइमरी स्कूल में कक्षा दो में पढ़ती है। वह मंगलवार को दोपहर में छुट्टी होने के बाद स्कूल से घर जा रही थी। रास्ते में आरोपी जय प्रकाश मिश्रा (19) मिल गया। वह उसे फुसलाकर खेत में ले गया। वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के चिल्लाने पर उधर से गुजर रही एक महिला ने देख लिया। महिला ने युवक को ललकारते हुए उसके ऊपर पत्थर उठाकर फेंका और जोर से चिल्लाने लगी। इस पर गांव के काफी लोग वहां पहुंच गए। भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने घेरकर पकड़ लिया। इसके बाद उसकी जमकर धुनाई की गई। बच्ची के घरवाले भी वहां पर पहुंच गए। थाना प्रभारी आद्या प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस पर भीड़ ने आरोपी को उनके सुपुर्द कर दिया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद उसे जेल भेज दिया। बच्ची को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed