{"_id":"5fa8654e8ebc3e9bac5f01f5","slug":"minor-student-sent-to-child-improvement-home-and-father-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग छात्र को बाल सुधार गृह और पिता को भेजा जेल, तीसरे आरोपी की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग छात्र को बाल सुधार गृह और पिता को भेजा जेल, तीसरे आरोपी की तलाश
Mon, 09 Nov 2020 03:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 09 Nov 2020 03:08 AM IST
सार
- थाना एरच इलाके में छेड़छाड़ के बाद किशोरी के जान देने का मामला
- तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस की तीन टीमें दे रही हैं दबिश
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
थाना एरच इलाके में कोचिंग सेंटर के बाहर छेड़छाड़ से क्षुब्ध किशोरी द्वारा जहर खाकर जान देनी की घटना के बाद गिरफ्तार किए गए आरोपी पिता और पुत्र को रविवार को पुलिस ने अदालत में पेश किया। नाबालिग होने के कारण छात्र को बाल सुधार गृह और उसके पिता को जेल भेज दिया गया है। तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
एरच थाना क्षेत्र में शुक्रवार को छेड़छाड़ से क्षुब्ध किशोरी ने कोचिंग सेंटर के बाहर जहर खा लिया था। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान किशोरी ने दम तोड़ दिया था। इस मामले में एरच पुलिस ने तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कर ली थी। देर रात दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। रविवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया।
मुख्य आरोपी को नाबालिग होने के चलते बाल सुधार गृह भेजा गया। जबकि, उसके पिता को जेल भेज दिया गया है। एसपी देहात राहुल मिठास ने बताया कि घटना में शामिल तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद विसरा रखा सुरक्षित
शनिवार शाम किशोरी का पोस्टमार्टम होने के बाद जांच के लिए विसरा सुरक्षित रख लिया गया है। शव को सुपुर्दगी में लेने के बाद रात में ही परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया था। अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस अधिकारी समेत कई थानों का फोर्स भी मौके पर मौजूद रहा।