फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   minor girls commits suicide while watching tv

झांसी: टीवी देखते-देखते बालिका ने लगाई फांसी, घर पर अकेला पाकर उठाया कदम, नहीं मिला सुसाइड नोट

Wed, 24 Feb 2021 09:17 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Wed, 24 Feb 2021 09:17 PM IST
विज्ञापन
minor girls commits suicide while watching tv
फांसी (सांकेतिक) - फोटो : Amar Ujala
थाना टोड़ीफतेहपुर क्षेत्र में रहने वाली एक बालिका ने बुधवार शाम टीवी देखते-देखते घर के कमरे में फांसी लगा ली। खेत से वापस लौटे पिता अपनी पुत्री को फंदे पर लटका देख घबरा गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


टोड़ीफतेहपुर क्षेत्र निवासी मनोहर सोनी की पुत्री मुस्कान (16) बुधवार को घर पर अकेली थी। पिता खेत पर गए थे। मां अपने पिता से मिलने गुरसराय गई थीं। शाम करीब सात बजे पिता घर लौटे। यहां अंदर वाले कमरे में पुत्री को फंदे पर लटका देख घबरा गए। कमरे में टीवी भी चलता हुआ मिला। चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। खबर मिलते ही थानाध्यक्ष अजमेर सिंह ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। कमरे का निरीक्षण कर शव को उतारकर कब्जे में लिया। 
विज्ञापन


मौके से कोई भी सुसाइड नोट पुलिस को नहीं मिला है। परिजन भी कुछ नहीं बता सके। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार मृतका तीन बहनों में छोटी थी। दो बहनों की शादी हो चुकी है। मुस्कान के नाना बीमार थे। जिनको देखने के लिए उनकी मां मायके गई थी। घटना के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed