{"_id":"6adbcbceadb99775b202c751","slug":"minor-female-student-returning-from-coaching-abducted-in-a-car-and-raped-in-a-hotel-jhansi-news-c-11-jhs1019-903865-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: कोचिंग से लौट रही नाबालिग छात्रा को कार से अगवा कर होटल में किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: कोचिंग से लौट रही नाबालिग छात्रा को कार से अगवा कर होटल में किया दुष्कर्म
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा (16) को कोचिंग से लौटते समय कार सवार युवक अगवा करके ओरछा के एक होटल में ले गया। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो एवं फोटो भी बना लिया। सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। इससे परेशान होकर किशोरी ने कुछ दिनों पहले आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन परिजनों के समझाने पर पीड़िता ने उनको पूरी बात बताई। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर रक्सा थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो, दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को बताया कि थाना रक्सा निवासी सुवेंद्र काफी समय से किशोरी को परेशान करता था। आरोपी ने स्कूल की एक शिक्षिका के जरिये भी पीड़िता पर बात करने और रिश्ता बनाने का दबाव बनवाया था। कुछ दिन पहले छात्रा शिवाजी नगर स्थित कोचिंग से लौट रही थी, तभी आरोपी सुवेंद्र पाल ने उसे रास्ते में रोक लिया। छात्रा को जबरन कार में बिठाकर अगवा कर ले गया। यहां से उसे लेकर वह ओरछा स्थित सनराइज होटल पहुंचा। यहां उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें व वीडियो रिकॉर्ड बना लिए। इसके बाद से छात्रा को ब्लैकमेल करने लगा। उसकी हरकतों से तंग आकर छात्रा ने 18 अक्तूबर को सुसाइड करने की कोशिश की। परिजनों का आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी उसे धमकाता रहा। थाना प्रभारी उदय सिंह के मुताबिक आरोपी सुवेंद्र के खिलाफ पॉस्को एवं दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।