{"_id":"62868e5188527f6e126deafd","slug":"minister-suspended-babu-who-was-absent-from-duty-jhansi-news-jhs221063463","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी से नदारद मिले बाबू को मंत्री ने किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी से नदारद मिले बाबू को मंत्री ने किया निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कृषि विपणन एवं उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को उद्यान विभाग के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिलने पर बाबू को निलंबित कर दिया। विभाग में मंत्री को तमाम अव्यवस्थाएं भी दिखीं, जिस पर उनका पारा चढ़ गया।
झांसी से चित्रकूट जाते समय मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने पहले अदरक मंडी पहुंचे। उन्होंने अदरक के उत्पादन पर व्यापारियों से चर्चा की। व्यापारियों ने उन्हें बताया कि बुंदेलखंड क्षेत्र में अदरक का उत्पादन लगातार घट रहा है। अदरक में लगने वाले कीट का सही निदान न मिल पाने से किसानों की फसल खराब हो रही है। अत्यधिक लागत के बावजूद किसान को सही दाम नहीं मिल पा रहे हैं, जिससे धीरे-धीरे यहां के किसान अदरक का उत्पादन करना बंद करते जा रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में डीडी उद्यान को कृषि वैज्ञानिकों से शोध कराकर गलन रोग पर कारगर दवा किसानों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
उद्यान मंत्री ने कहा कि हल्दी, अदरक जैसी फसलों के उत्पादक किसानों को प्रोत्साहन दिया जाए। बुंदेलखंड में अदरक उत्पादन पर शोध की आवश्यकता है। अदरक में लगने वाले कीट के उपचार हेतु कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों की मदद ली जाएगी। इसके अलावा उन्होंने किसानों को ड्रिप सिंचाई प्रणाली अपनाने की आवश्यकता पर भी बल दिया। टीटू सरदार सहित अन्य ने मंडी परिसर में अदरक प्रोसेसिंग यूनिट लगवाने की मांग की, जिससे मंडी सहित किसान और व्यापारी को आर्थिक लाभ मिल सके। इस मौके पर झांसी मंडी सचिव पंकज शर्मा, डीडीए संतोष कुमार, मंडी सचिव रामकुमार साहू, सतीश यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष सिंघई संदीप जैन, प्रदीप दुबे, मुकेश नायक, सोनू साहू, ओम प्रकाश मिश्रा, सुनील राय, परसू राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
महिला किसानों को करें प्रोत्साहित: दिनेश प्रताप
झांसी। दिनेश प्रताप सिंह उद्यान मंत्री उप्र सरकार ने झांसी मंडल के उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की। जिसमें उन्होंने महिला किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि किसानों को चौपाल लगाकर सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दें। वहीं, उन्होंने कहा कि महिला किसानों को अधिक से अधिक प्रोत्साहित करें। जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। इस मौके पर उपनिदेशक उद्यान विनय कुमार यादव, अधीक्षक राजकीय उद्यान प्रशांत सिंह, जिला उद्यान अधिकारी जालौन आशीष कटियार, जिला उद्यान अधिकारी ललितपुर परवेज खान, प्रगतिशील कृषक देवी सिंह कुशवाहा, अमित पांडेय, विनोद तिवारी, हैप्पी चावला, शिवानी बुंदेला आदि उपस्थित रहीं।