फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Minister Nandgopal Gupta attacked Akhilesh Yadav

'अखिलेश को लगेगा श्राप': कभी कलावा बांधने में आती थी शर्म, अब घूम रहे हैं मंदिर- मंदिर, सपा पर बरसे नंदी

Sat, 10 Jun 2023 05:09 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 10 Jun 2023 05:09 PM IST
सार

सपा प्रमुख पर तंज कसते हुए कहा कि जिन्हें कलावा बांधने में शर्म आती थी। अब वह मंदिर- मंदिर घूम रहे हैं। नंदी व्यापारी सम्मेलन से पहले पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन
Minister Nandgopal Gupta attacked Akhilesh Yadav
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

झांसी में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि सीतापुर में अखिलेश यादव को श्राप मिलेगा। जिन्होंने राम भक्तों पर गोली चलाई, आज वो सीतापुर से चुनावी आगाज कर रहे हैं। सपा प्रमुख पर तंज कसते हुए कहा कि जिन्हें कलावा बांधने में शर्म आती थी। अब वह मंदिर- मंदिर घूम रहे हैं। नंदी व्यापारी सम्मेलन से पहले पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


मंत्री नंदगोपाल नंदी ने कहा कि अखिलेश यादव अपनी सरकार में सोशल मीडिया पर ही सक्रिय रहते थे। आज सड़क पर उतरे हैं, तो उन्हें अपनी सरकार के समय के जंगलराज और आज के विकास का अंतर साफ दिख रहा होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 2017 से 2022 तक उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बना है और अब सर्वोत्तम प्रदेश बनने जा रहा है। 

विज्ञापन

 

राहुल गांधी पर तंज कसते हुए मंत्री ने कहा कि 15 सालों से लोगों ने राहुल और पप्पू नाम रखना बंद कर दिया है। राहुल और पप्पू एक-दूसरे के पर्यायवाची हैं। विपक्षी दलों की भाजपा को लोकसभा चुनाव में 450 सीटों पर घेरने के प्लान पर बोले कि भाजपा का जनता के साथ गठबंधन है और विपक्षी दलों का ठगबंधन है। इस बार भाजपा 455 सीटें जीतेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed