फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mid-day meal on the stove being built

चूल्हे पर बन रहा मिड-डे मील

Fri, 27 Nov 2015 01:21 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 27 Nov 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
Mid-day meal on the stove being built
झांसी। शासन अपनी महत्वाकांक्षी योजनाओं में शुमार सरकारी स्कूलों में मध्यान्ह भोजन पर भले ही समय-समय पर नई-नई गाइड लाइन भेजता हो, लेकिन सच यह है कि जनपद के लगभग 100 सरकारी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन मिट्टी के चूल्हे पर पकता है। इनमें जिले के 50 से ज्यादा नए स्कूल भी शामिल हैं, जिन्हें अभी तक रसोई गैस का कनेक्शन अथवा सिलेंडर मुहैया नहीं हो सका है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सरकारी एवं सहायता प्राप्त स्कूलों में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ उन्हें मध्याह्न भोजन भी वितरित किया जाता है और इसके लिए मध्याह्न योजना प्राधिकरण तेल, मसाले, सब्जी के लिए प्रति विद्यार्थी के हिसाब से स्कूलों को कन्वर्जन कास्ट भेजता है।
विज्ञापन


लेकिन इसमें गैस सिलेंडर की खरीद का प्रावधान नहीं है। ऐसे में रसोई गैस सिलेंडर के लिए ग्रामीण एवं नगर क्षेत्र के स्कूलों को विद्यालय विकास निधि पर आश्रित रहना पड़ता है। वहीं मध्याह्न भोजन पकाने को लेकर भी कोई विशेष गाइड लाइन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई विद्यालयों के शिक्षकों के मुताबिक मिट्टी के  चूल्हे पर खाना पकाने से जहां लकड़ी व ईंधन जुटाना पड़ता है। वहीं, विद्यालय परिसर में धुआं फैलता है और आग की आशंका बनी रहती है। कई शिक्षकों के मुताबिक गैस सिलेंडर अथवा कनेक्शन के लिए गैस एजेंसियों पर कई बार संपर्क किया है, लेकिन अभी तक न तो कनेक्शन मिला और न ही रसोई गैस सिलेंडर।

इन शिक्षकों के मुताबिक उक्त समस्या को लेकर कई बार विभाग को जानकारी भी दी गई। वहीं विभाग द्वारा इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी जा चुकी है, लेकिन समस्या जस की तस है।


मध्याह्न भोजन योजना के प्रारंभ में गैस सिलेंडर के लिए विभाग द्वारा धनराशि जारी की गई थी। प्रयास है कि सभी विद्यालयों में रसोई गैस सिलेंडर की व्यवस्था हो।
- जीएस राजपूत, एडी बेसिक 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed