फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   MES engineer caught taking bribe of 50 thousand rupees

50 हजार रुपये रिश्वत लेते एमईएस का अभियंता पकड़ा

Fri, 10 Jun 2022 12:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
MES engineer caught taking bribe of 50 thousand rupees
झांसी। झांसी की एक फर्म से 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए सीबीआई ने ग्वालियर में एमईएस के एक अभियंता को पकड़ लिया। अभियंता ने ठेकेदार से 84 लाख रुपये के ठेके के एवज में पांच प्रतिशत रकम 4.20 लाख की मांग की थी। शिकायत पर सीबीआई ने कार्रवाई की।
विज्ञापन

झांसी की फर्म श्रीजी इंटरप्राइजेज ने हाल ही में ग्वालियर में एमईएस का 84 लाख रुपये का ठेका लिया है। इसमें पुराने भवनों की मरम्मत की जानी है। साथ ही शौचालयों का निर्माण किया जाना है। एमईएस में तैनात अभियंता द्वारा ठेकेदार से 4.20 लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। 50 हजार रुपये पहले देने की बात हुई थी। इस पर ठेकेदार ने शिकायत सीबीआई से की थी। बुधवार को सीबीआई टीम ने ग्वालियर में डेरा डाल लिया था। रिश्वत की रकम पहुंचते ही सीबीआई ने अभियंता डीपी चतुर्वेदी को दबोच लिया। उसकी कार से रिश्वत की रकम बरामद की गई। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की टीम अभियंता को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed