फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Megha can live four days

चार दिन मेहरबान रह सकते हैं मेघा

Thu, 13 Jul 2017 12:56 AM IST
amarujala
amarujala Updated Thu, 13 Jul 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
 Megha can live four days
rain jhansi news - फोटो : demo
झांसी। 
विज्ञापन

महानगर में आगामी चार दिन मेघा महरबान रह सकते हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार से रविवार तक 80 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। शनिवार को सर्वाधिक 35 मिलीमीटर बारिश की संभावना है। 
झांसी समेत बुंदेलखंड छह जिलों में इस बार मानसूनी बारिश काफी कम हुई है। दो बार ही बारिश का आंकड़ा 25 मिलीमीटर तक पहुंचा है। इसके बाद कभी रिमझिम तो कभी 10 मिलीमीटर तक हल्की वर्षा हुई। इससे बोई जा चुकी फसलों के सूखने का खतरा हो गया और भविष्य की बुवाई पर संकट नजर आने लगा। ऐसे में आगामी चार दिनों में अच्छी बारिश की संभावना खुशखबरी जैसी है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि आगामी चार-पांच दिनों में उत्तर-पश्चिमी, दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी दिशा से नौ से 14 किलोमीटर प्रतिघंटा गति से चल सकती हैं। लगभग 80 मिलीमीटर तक बारिश की संभावना है। 
विज्ञापन

बॉक्स..
किस दिन कितनी बारिश
दिन                वर्षा 
बृहस्पतिवार    20 एमएम 
शुक्रवार         12 एमएम 
शनिवार         35 एमएम 
रविवार          18 एमएम 
बॉक्स..
हल्की बारिश से मौसम सुहावना
बुधवार शाम शहर में हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया। सुबह से ही बादल घिरे हुए थे और धूप न होने से गर्मी, उमस से लोगों को छुटकारा मिल गया था। हालांकि, दोपहर में कुछ देर के लिए धूप खिल गई। इससे आर्द्रता बढ़ गई और लोगों के पसीने छूटने लगे। शाम पांच बजे के बाद मौसम फिर करवट लेने लगा। कुछ देर बाद बूंदाबांदी के बाद हल्की बारिश शुरू हो गई। इससे मौसम सुहावना हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed