फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   medicin rate incresed, raw materila rate double

फिर महंगी होंगी दवाएं, कच्चे माल के दाम दोगुने तक बढ़े

Mon, 11 Oct 2021 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
medicin rate incresed, raw materila rate double
अब दवाओं पर आने वाली है महंगाई, कच्चे माल के दाम दोगुने तक बढ़े
विज्ञापन

झांसी। दवाओं के दामों में एक बार फिर से उछाल आने वाला है। सबसे ज्यादा असर पेन किलर और बुखार की दवाओं पर पड़ेगा। चीन से सीधे कच्चा माल न आने और वहां पर बिजली की समस्या के चलते कई फैक्ट्रियां बंद हो जाने की वजह से कच्चे माल की कीमतों में दोगुना तक तेजी आई है। साल भर में तीसरी बार दवाओं की कीमतों में बढ़ोतरी होने वाली है।
चीन से चल रही तनातनी के चलते वहां से दवाओं का कच्चा माल सीधे भारत नहीं आ रहा है। दवा विक्रेताओं के अनुसार कच्चा माल मलेशिया और नेपाल के जरिए भारत पहुंच रहा है। ऐसे में इसकी कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। बताया गया कि अब चीन में भी ऊर्जा की समस्या हो गई है। ऐसे में वहां पर दवाओं का कच्चा माल बनाने कुछ फैक्ट्रियों में काम भी बंद हो गया है। इस वजह से एक बार फिर से दवाओं का कच्चा माल महंगा हो गया है। पैरासिटामोल के कच्चे माल के दाम 46 फीसदी तक बढ़े हैं। जबकि, पेनकिलर के रॉ मटेरियल में भी डेढ़ गुना तक का इजाफा हुआ है। विक्रेताओं का कहना है कि अब इसका सीध असर दवाओं के मूल्य पर भी पड़ेगा। ऐसे में इलाज कराना और महंगा हो जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना में खूब बिकी बुखार, दर्द की दवाएं
कोरोना काल में बुखार, एंटीबायोटिक, दर्द आदि की दवाओं की मांग खूब रही। अब वायरल और डेंगू के सीजन में भी पैरासिटामोल से लेकर एंटीबायोटिक, पेन किलर आदि खूब बिक रही हैं। दवा विक्रेताओं के मुताबिक बुखार और पेन किलर के कच्चा माल की देश में कमी होने की वजह से इनके दाम बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सॉल्ट पहले अब
साइट्रिक एसिड 75 260
पैरासिटामोल 480 900
निमोस्लाइड 600 900
डाइक्लोफिनेक सोडियम 500 700
एसिक्लोफिनेक 800 1200
विटामिन बी-12 14000 20000
(नोट: दरें प्रति किलो में।)
एक बार फिर कई दवाओं के कच्चे माल की कीमतों में दोगुना तक का उछाल आया है। इसके पीछे चीन से सीधा कच्चा माल भारत न आने का कारण तो था ही। साथ ही अब चाइना में बिजली का भी संकट होने से कच्चा माल बनाने वाली कई फैक्ट्रियां भी बंद हो गई हैं। इस वजह से दामों में तेजी आई है। अब दवाओं के भी दाम बढ़ जाएंगे। - नितिन मोदी, सचिव, जिला केमिस्ट एसोसिएशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed