{"_id":"5e2f4bdb8ebc3e8d427f6587","slug":"medical-fees-can-be-increased-jhansi-news-jhs1585454121","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्जरी से लेकर जांच तक के बढ़ सकते हैं दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्जरी से लेकर जांच तक के बढ़ सकते हैं दाम
विज्ञापन
झांसी। प्रदेश के सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों में सर्जरी से लेकर जांच कराने तक दाम बढ़ सकते हैं। इनमें छोटी जांचों में मामूली, जबकि, बड़ी जांचों में दो गुना से अधिक इजाफा किया जा सकता है।
ऐसा होने पर मरीजों की परेशानियां और बढ़ जाएंगी। निजी क्षेत्र का महंगा इलाज पहले ही आम आदमी की पहुंच से दूर था। हाल ही में दवाओं की कीमत भी बढ़ी हैं।
मेडिकल कॉलेज में अब तक चेस्ट, एब्डोमेन, स्पाइन एपी, स्कल समेत शरीर के विभिन्न अंगों का प्रति प्लेट एक्सरे कराने पर 41 रुपये लगते हैं। प्रस्तावित दरों में इसके लिए 90 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। विशिष्ट जांचों की कीमत बढ़ाने की भी तैयारी है। 134-134 रुपये की इको के लिए 380, एंडोस्कोपी के लिए 340, 540 की एंजियोग्राफी के 1350 रुपये फीस प्रस्तावित है। ऑपरेशन का शुल्क बढ़ाने का भी प्रस्ताव है। गुर्दे और मूत्र नली में होने वाली पथरी के लिए 400 की जगह 750, मूत्राशय की सर्जरी, डायलिसिस के लिए 400 रुपये की जगह 1000 रुपये, हार्निया के ऑपरेशन में 400 की जगह 750 व एपेंडिक्स का ऑपरेशन में 400 की जगह 570 रुपये, 400-400 रुपये के प्रोस्टेट और दूरबीन द्वारा प्रोस्टेट के ऑपरेशन, रेक्टम क्षेत्र के ऑपरेशन कराने पर 750-750 रुपये फीस प्रस्तावित की गई है।
वहीं, हड्डी में प्लेट पर 570, ज्वाइंट सर्जरी कराने 750 और हड्डी में छड़ डालने के 1000 रुपये प्रस्तावित हुए हैं, अब तक इनके 400 रुपये शुल्क लगता है। वहीं, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 400-400 रुपये में होने वाले ऑपरेशन से प्रसव और बच्चे दानी का ऑपरेशन कराने पर 750-750 रुपये, सामान्य सर्जरी विभाग में पेट का ऑपरेशन 270 के बजाए 680, पेशाब की नली में पथरी निकालने पर 270 के बजाए 380 और फेफड़े का पानी निकालने पर 68 की जगह 170 रुपये प्रस्तावित हैं। नाक, कान, गला विभाग में होने वाले टॉन्सिल के ऑपरेशन, रेनोप्लास्टी के 270 रुपये की जगह 380, 280 रुपये में होने वाला बड़ा प्लास्टर कराने पर 380 शुल्क, ग्लूकोमा और मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने पर 270 रुपये की जगह 680 खर्च शुल्क लेने का प्रस्ताव है। कई अन्य जांचों व ऑपरेशन की बढ़ी हुई दरों का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
मध्यम व गंभीर रोगों की जांचों में इतना हो सकता इजाफा
मेडिकल कॉलेज में 13-13 रुपये में होने वाली विडाल, सीरम (सोडियम, क्रेटनिन, पोटेशियम, बिलरुबिन, यूरिक एसिड), सीरम अथवा यूरिन क्लोराइड, गर्भावस्था, प्रोटीन, एसजीओटी, एचडीएल कोलेस्ट्रॉल समेत कई जांचों के 40-40 रुपये तक बढ़ाने का प्रस्ताव किया गया है। इसके अलावा 26-26 रुपये में होने वाली बोन मेरो, फोलिक एसिड, सीरम फ्लूड्स, एलर्जी एंटीबॉडी, विटामिन सी, बी-12 समेत 25 से अधिक गंभीर जांचों का मूल्य 70 रुपये तक बढ़ सकता है।