फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Medical College, who will not turn burns ward

मेडिकल कॉलेज में अभी चालू नहीं होगा बर्न वार्ड

Wed, 25 Nov 2015 01:20 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Wed, 25 Nov 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में बर्न वार्ड के जल्द शुरू होने की उम्मीद नहीं दिख रही है। रेनोवेशन का कार्य पूर्ण नहीं होने और ड्यूटी रूम के लिए जारी हुआ पैसा स्थानांतरित न होने से अब वार्ड के चालू होने में छह माह से अधिक समय लग सकता है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में करीब दो साल से बर्न वार्ड के रेनोवेशन का कार्य चल रहा है। इसके चलते यहां के पुरुष मरीजों को वार्ड तीन तथा महिला मरीजों को वार्ड दो में शिफ्ट किया जाता है। आठ बेड के इस वार्ड में मौजूदा समय तक टाइल्स, लाइटिंग, एसी, पंखे नए लगवाने के साथ-साथ पार्टीशन करवा दिया गया है।
विज्ञापन


हाल ही में केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने सांसद निधि से 26 लाख रुपये वार्ड के निर्माण हेतु जारी किए हैं। इस राशि से वार्ड में डॉक्टर और स्टाफ ड्यूटी रूम बनाया जाना है। साथ ही कुछ अन्य चीजों का भी नवीनीकरण किया जाना है। सूत्रों की मानें तो मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा तैयार किए गए प्रोजेक्ट को लेकर कुछ समस्याएं आ गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण पैसा मेडिकल कॉलेज के खाते में स्थानांतरित नहीं हो पा रहा है। जल्द ही कॉलेज के अधिकारी जिला प्रशासन के अधिकारियों से मिलकर समस्या का समाधान करवाएंगे। वहीं, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर का कहना है कि पैसा मिलते ही कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed