{"_id":"5e98646b8ebc3e6fe8311d98","slug":"medical-college-employee-arrested-for-making-audio-viral-on-social-media-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल करने वाला मेडिकल कॉलेज का कर्मचारी गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल करने वाला मेडिकल कॉलेज का कर्मचारी गिरफ्तार, जेल भेजा
Thu, 16 Apr 2020 07:29 PM IST
Trainee Trainee
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 16 Apr 2020 07:29 PM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीज होने की जानकारी कहकर सनसनी फैलाने वाले मेडिकल कॉलेज के संविदा कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जिले के सोशल मीडिया ग्रुपों में एक ऑडियो वायरल हुआ था।
विज्ञापन
जिसमे दो लोग कोरोना के मरीज के कानपुर से भाग कर झांसी में आने की बात कर रहे है। इस ऑडियो से पूरे शहर में सनसनी फैल गई थी। मामला फर्जी निकलने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई थी।
विज्ञापन
इसी बीच पता चला कि ऑडियो मेडिकल कॉलेज के कर्मी का है, जिसे वायरल कर पूरे महानगर में सनसनी फैला दी थी। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज के संविदा कर्मी पीयूष को गिरफ्तार करने के बाद एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन