{"_id":"614f77f78ebc3e1ab542af04","slug":"medical-college-doctor-suffers-from-corona-for-the-third-time-jhansi-news-jhs2052097147","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज का डॉक्टर तीसरी बार कोरोना से ग्रसित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज का डॉक्टर तीसरी बार कोरोना से ग्रसित
विज्ञापन
झांसी। शनिवार को कोविड टेस्ट लैब द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के एक चिकित्सक में कोरोना संक्रमण पाया गया है। चिकित्सक इससे पहले भी दो बार कोरोना की गिरफ्त में आ चुका है।
मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग के एक चिकित्सक को कांफ्रेंस में हिस्सा लेने के लिए प्रदेश से बाहर जाना था। कांफ्रेंस के आयोजकों ने कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट साथ लाने की शर्त लगाई गई थी, जिसके चलते चिकित्सक ने अपना टेस्ट कराया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि, चिकित्सक में इस संक्रमण का कोई भी लक्षण नहीं है। चिकित्सक को कोरोना की दोनों डोज लग चुकीं हैं और इससे पहले वे दो बार कोरोना पॉजिटिव भी रह चुके हैं। माना जा रहा है कि किसी संक्रमित मरीज के संपर्क आने के बाद चिकित्सक इस महामारी की चपेट में आए।
विदित हो कि शनिवार को जिले में कोरोना के 4,796 नमूनों की जांच हुई, जिनमें से उक्त चिकित्सक का नमूना पॉजिटिव पाया गया। सितंबर माह में अब तक कोरोना के पांच नए मरीज सामने आ चुके हैं। वर्तमान में जिले में तीन सक्रिय संक्रमित हैं।