{"_id":"5e2f4c828ebc3e4b4c43978c","slug":"medical-collage-thieft-case-revealed-two-captured-jhansi-news-jhs1585455176","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर में हुई चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार, चार लाख बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल स्टोर में हुई चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार, चार लाख बरामद
विज्ञापन
झांसी। थाना सीपरी बाजार स्थित कॉर्नर मेडिकल स्टोर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोरों को पुलिस ने पकड़ा। घटना को नौकर ने ही अपने चचेरे भाई के साथ अंजाम दिया था। गुल्लक से निकाले गए चार लाख रुपये भी पुलिस ने बरामद किए हैं।
एसएसपी डी प्रदीप कुमार ने बताया कि नीरज अग्रवाल की थाना सीपरी बाजार क्षेत्र स्थित टंडन रोड पर मेडिकल कार्नर स्टोर नाम से दुकान है। 23 व 24 की रात दुकान में घुसे बदमाश गुल्लक में रखे चार लाख रुपये व अन्य कागजात चोरी कर ले गए थे। 25 जनवरी की सुबह घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले थे। इसमें दो युवक घटना को अंजाम देकर भागते नजर आए थे। पड़ताल के बाद शाम को ही दुकान के ही नौकर थाना नवाबाद के तालपुरा निवासी संजय व उसके चचेरा भाई वीरु को पुलिस ने पकड़ा।
पूछताछ में पता चला कि संजय दुकान पर नौकर है। 23 की शाम दुकान पर चार लाख रुपये की रकम देखकर नियत खराब हो गई थी। इसके बाद रात में दुकान बंद होने के बाद घर जाकर अपने चचेरे भाई वीरु के साथ प्लानिंग की। रात में चाबी से दुकान खोलने के बाद गुल्लक में रखे चार लाख रुपये चोरी कर भाग निकले थे। बताया कि नौकर ने पहले से ही दुकान की दूसरी चाबियां बनवा रखी थीं। पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। टीम में निरीक्षक अनिल कुमार, चमनगंज चौकी प्रभारी अनुपम मिश्रा, एसआई बृजेश कुमार, शिववीर सिंह, अशोक कुमार, मुकेश द्विवेदी, धीरेंद्र मौजूद थे।
विज्ञापन
22 दिन पहले आया था काम पर
नौकर संजय सिंह 22 दिन पहले ही काम पर आया था। इसके पहले भी मेडिकल पर काम कर चुका है। सीसीटीवी में कैद होने के बाद पुलिस ने उसका हुलिया देख लिया था।