{"_id":"5e3b187b8ebc3ee5c31c2450","slug":"md-star-and-raizing-won-the-match-jhansi-news-jhs1593299122","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडी स्टार और राइजिंग ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडी स्टार और राइजिंग ने जीते मैच
विज्ञापन
मैच में चौका जड़ता सिंचाई कार्यशाला टीम का बल्लेबाज।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। सिंचाई विभाग स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में इरीगेशन डिपार्टमेंट क्रिकेट लीग का शुभारंभ सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट के मैदान में हुआ। इसमें एमडी स्टार ने सर्किल इलेवन को और इरिगेशन राइजिंग स्टार ने सिंचाई कार्यशाला को हराया।
एमडी स्टार ने टॉस जीता, लेकिन उसने गेंदबाजी को चुना। पहले बल्लेबाजी कर सर्किल इलेवन ने निर्धारित ओवरों में 79 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसमें तुषार हैरीसन ने 20, राहुल व अनिल ने 14 - 14 रनों का योगदान दिया। एमडी स्टार के गेंदबाज राजू भूटिया ने चार और हमजा हुसैन व नजर अहमद ने 2 - 2 विकेट लिए। एमडी स्टार ने जीत दो विकेट लेकर प्राप्त कर ली। इसमें हमजा हुसैन ने नाबाद 30 रन बनाए, उन्हें मैन आफ द मैच चुना गया।
दूसरे मैच में सिंचाई कार्यशाला ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित ओवरों में 99 रन बनाए। इसमें कार्यशाला के कप्तान षष्टेश्वर नाथ ने 27, राजेंद्र ने 16 और मनोज ने 14 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। राइजिंग के गेंदबाज छत्रपाल ने दो विकेट लिए। इसके बाद बल्लेबाजी कर राइजिंग ने पांच विकेट से जीत हासिल कर ली। बल्लेबाज पंकज राठौरिया ने नाबाद 41, तनुज ने 17 रन बनाए। मैन आफ द मैच पंकज राठौरिया रहे। इससे पहले मंडल रेल प्रबंधक संदीप माथुर, रेलवे के मंडल खेलकूद अधिकारी भुवनेश सिंह, सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता डॉ. अंबुज द्विवेदी, वाईपी सिंह, संजय गौतम, डीके श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर अरविंद कपूर, क्लब सचिव विकास राय, संदीप रावत, पंकज कौशिक, आर्य कुमार गुप्ता, हेमंत राठौर, भारत भूषण पटैरिया, राजेश दुबे, दिनेश भार्गव आदि मौजूद रहे। बृहस्पतिवार को सुबह 9 बजे से सपरार ब्लू बनाम बेतवा पेंथर्स और दोपहर 12 बजे इरिगेशन ललितपुर बनाम आईएंडपी वारियर्स के बीच मैच होंगे।