{"_id":"627e7f99a88b711d8b1d1943","slug":"may-heat-breaks-10-year-record-in-jhansi-tempreture-reaches-47-6-degree-celsius","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: मई की गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड, पारा पहुंचा 47.6 डिग्री सेल्सियस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: मई की गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड, पारा पहुंचा 47.6 डिग्री सेल्सियस
Fri, 13 May 2022 09:26 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 13 May 2022 09:26 PM IST
सार
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि राजस्थान से चलने वाली गर्म हवाओं का असर झांसी और बुंदेलखंड में देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
गर्मी का कहर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी में मई की गर्मी ने पिछले दस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पार 48 डिग्री सेल्सियस का भी आंकड़ा छू सकता है।
विज्ञापन
जनपद में पिछले एक दशक में मई में कभी इतनी गर्मी नहीं पड़ी। वर्ष 2013 से 2021 तक के मई की गर्मी के आंकड़े देखें तो साल 2020 में 22 मई को अधिकतम पारा 47 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। जबकि, 2021 में छह मई को 43.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मगर इस बार शुक्रवार को 47.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाने से पिछले दस सालों की गर्मी का रिकॉर्ड टूट गया। मानिक चौक, बड़ाबाजार, सदर बाजार, सीपरी बाजार जैसे प्रमुख इलाकों में सामान खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती थी। गर्मी के चलते दोपहर को बिल्कुल सन्नाटा पसरा रहा। सड़कों पर भी वाहनों का आवागमन बहुत कर रहा। घरों के अंदर पंखे और कूलर गर्मी से ज्यादा रहत नहीं दे पाए।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि राजस्थान से चलने वाली गर्म हवाओं का असर झांसी और बुंदेलखंड में देखने को मिल रहा है। आगे के दिनों में पारा 48 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के आसार हैं। झांसी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि आगे के दिनों में हीट वेव और तेज हो सकती है।
विज्ञापन
एक दशक में मई में कब-कितना पारा रहा
वर्ष अधिकतम तापमान
2013 46.2
2014 45.4
2015 46.4
2016 44.2
2017 45.5
2018 46.6
2019 46.7
2020 47.0
2021 43.4
(नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में।)