फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   mausam changed hour by hour

मौसम ने दिखाए अलग-अलग रंग

Thu, 28 Feb 2019 01:58 AM IST
jhansi Published by: Pragyan dubey Updated Thu, 28 Feb 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
mausam changed hour by hour
प्रशासन - फोटो : amar ujala
झांसी। बुधवार को मौसम के कई रंग देखने को मिले। सुबह सर्द हवाओं से सर्दी बढ़ी रही। दोपहर में बादलों की आवाजाही के बीच अच्छी धूप खिली रही, जिससे लोगों ने गर्माहट महसूस की। शाम को एकाएक तेज बारिश हो गई। इसके बाद तेज हवाएं चलती रहीं और बूंदाबांदी जारी रही। मौसम विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को मौसम साफ रहने के आसार जताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

फरवरी के महीने में ही सूरज के तेवर तल्ख हो उठे थे। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। गर्म कपड़े शरीर से उतर गए थे। लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा था। लेकिन, अब एक बार फिर मौसम पलटी मार गया। मंगलवार को सर्द हवाओं ने सर्दी बढ़ा दी। बुधवार को अगले दिन भी सुबह से यही स्थिति बनी रही। लेकिन, दोपहर में तेज धूप खिल गई, जिससे एक बार फिर तापमान बढ़ गया। हालांकि, इस दौरान बादलों की आवाजाही जारी रही। शाम तकरीबन चार बजे एकाएक बादल छा गए और बूंदाबांदी के बाद तेज बारिश होने लगी। तकरीबन पंद्रह मिनट तक अच्छी बारिश होती रही। इसके बाद रात तक रुक - रुक कर तेज हवाएं चलती रहीं और बूंदाबांदी का क्रम भी जारी रहा। न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार और आगे के दिनों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। हालांकि, बीच बीच में बादलों की आवाजाही हो सकती है। मौसम के इस मिजाज से तापमान भी बढ़ेगा। एक सप्ताह में अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेती पर मिलाजुला असर
कृषि मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. मुकेश चंद्र ने बताया कि मौसम का ये बदलाव पश्चिमी विक्षोभ का असर है। मार्च तक बीच-बीच में ये स्थिति बनी रहेगी। इससे ही बुंदेलखंड में ठंडक रहती है। उन्होंने बताया कि हुई बारिश गेहूं की फसल के लिए तो ठीक है। इससे मिट्टी को नमी मिली है। हालांकि, चना, मटर, मसूर, सरसों को मामूली नुकसान हो सकता है। आगे मौसम साफ रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed