फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mauranipur tahsheel camaan handle one day daughter

एक दिन बेटियों के हाथ में रही मऊरानीपुर तहसील की कमान

Sun, 25 Oct 2020 01:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
Mauranipur tahsheel camaan handle one day daughter
मऊरानीपुर। मऊरानीपुर तहसील की पुलिस व प्रशासनिक क्षेत्र की कमान शनिवार को बेटियों ने संभाली। मिशन नारी शक्ति अभियान के तहत प्रशासनिक पदों पर मेधावी छात्राओं को अधिकारी के तौर पर बैठाया गया। प्रोटोकाल के अनुसार बेटियों को लेने के लिए सरकारी गाड़ियां उनके घर पहुुंचीं। दफ्तर आने पर उनका अफसरों की तरह ही सम्मान किया गया। नगर की नौ मेधावी बेटियों को उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित अन्य विभागों का प्रभारी बनाया गया। इसके बाद बेटियों ने सरकार के इस अभियान की प्रशंसा की।
विज्ञापन

शनिवार को मिशन नारी शक्ति अभियान के तहत सुनयना मिश्रा को एक दिन का उपजिलाधिकारी बनाया गया। सुनयना मिश्रा के समक्ष भूमि की नाप जोख संबंधी, कई वर्षों से एक ही सीट पर जमे बाबुओं के स्थानांतरण संबंधी प्रार्थनापत्र आए जिनका उन्होंने कुशलता पूर्वक निपटारा किया।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी के ऑफिस में नैनसी गुप्ता, तहसीलदार दीक्षा अहिरवार, नगरपालिका की अधिशासी अधिकारी कंचन अग्रवाल , चिकित्सा अधीक्षक आशी गुप्ता, कोतवाली प्रभारी कुमकुम नायक, उपसंभागीय कृषि अधिकारी वंशिका, खंड शिक्षा अधिकारी कृतिका, खंड विकास अधिकारी अंजली गुप्ता ने अपने-अपने विभागों के पद संभाले। छात्राओं को अधिकारियों ने विभागों से संबंधित जानकारियां दीं। लगभग दो घंटे बाद तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव व पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक कुमार राहुल ने छात्राओं के कार्य व अनुभव के बारे में जानकारी ली। छात्राओं ने कहा कि अच्छी तरह पढ़ाई कर वह प्रशासनिक पदों पर आने की कोशिश करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी ने एक दिन की अधिकारी नवदुर्गा स्वरूपा नौ छात्राओं को शील्ड व उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार, कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र सिंह, अधिवक्ता अशोक द्विवेदी, सभासद चिंतामन श्रीवास आदि ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर दीपक तिवारी, मनीष रठा, सोनू मिश्रा, दीपक सैनी, रवि परिहार उपस्थित रहे।
उपजिलाधिकारी के पद पर नामित सुनयना मिश्रा ने बताया कि महिलाओं को अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए आगे आना चाहिए। नगर की सड़कें अतिक्रमण मुक्त हों। सभी नगर को सुंदर बनाने के लिए सहयोग करें।
क्षेत्राधिकारी बनाई गईं नैनसी गुप्ता ने बताया कि आज उन्हें बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि हमको दो घंटे के लिए क्षेत्राधिकारी बनाया गया है। वह किसी भी गरीब व असहाय के साथ अन्याय नहीं होने देंगी।
खंड विकास अधिकारी बनाई गईं अंजली गुप्ता ने बताया कि सरकार की जो योजनाएं चलाई जा रही हैं उनका लाभ ग्रामीणों को देना है। इस पर एक नीति बनाना होगी। महिलाओं को रोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है।
अधिशासी अधिकारी बनाई गईं नामित कंचन अग्रवाल ने बताया कि नगरपालिका में निधि के पैसे का सही ढंग से उपयोग हो। नगर में साफ सफाई की अच्छी व्यवस्था हो। सुखनई नदी के घाटों को भी व्यवस्थित किया जाए।
कोतवाली प्रभारी बनाई गईं कुमकुम नायक ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर हमेशा अच्छा कार्य किया जाएगा। जो भी महिलाओं से संबंधित अपराध होंगे उन पर लगाम लगाना प्राथमिकता होगी।

बीईओ बनी कृतिका ने स्कूल का किया निरीक्षण
खिलारा। पूर्व माध्यमिक विद्यालय नयागांव की छात्रा कृतिका को एक दिन के लिए खंड शिक्षा अधिकारी बनाया गया। छात्रा ने प्राथमिक विद्यालय अंग्रेजी माध्यम रूपा धमना का निरीक्षण किया। विद्यालय में बनी लाइब्रेरी, टीएलएम, संसार मिशन कायाकल्प के तहत कराए गए कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान धर्मेंद्र कुमार विश्वकर्मा, इंचार्ज प्रधानाध्यापक शैलेंद्र कुमार शर्मा, दिव्या कटारे, मोहम्मद रऊफ, रीमा यादव आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed