फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mauranipur resident woman died in Gujarat

Jhansi: झांसी की बेटी की गुजरात में मौत, मां ने लगाया हत्या का आरोप

Mon, 17 Oct 2022 07:31 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 17 Oct 2022 07:31 PM IST
सार

मायका पक्ष के लोगों ने ससुरालियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर बेटी का शव झांसी लाकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। 

विज्ञापन
Mauranipur resident woman died in Gujarat
रितु अहिरवार की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी के मऊरानीपुर निवासी एक महिला की गुजरात में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। लड़की की मां का आरोप है कि उसकी हत्या हुई है। उधर, ससुराल पक्ष का कहना है कि महिला की तबीतय खराब हो गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई। मायके पक्ष ने हत्या का मुकदमा कर न्याय की मांग की है।

विज्ञापन


झांसी के मऊरानीपुर के ग्राम सकरार निवासी राजपाल की पत्नी लाडकुंवर सोमवार को अपने परिजनों के साथ पुलिस ऑफिस पहुंची। यहां उन्होंने एसएसपी को संबोधित एक प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें बताया कि उनकी बेटी रितु अहिरवार की शादी 25 अप्रैल 2021 को नरेंद्र कुमार के साथ हुई थी। नरेंद्र रेलवे में लोको पायलट है और इस समय गुजरात के बडोदरा में तैनात है। शादी के बाद वह बेटी को अपने साथ गुजरात ले गया था।
विज्ञापन


लेकिन, वहां जाकर वह रितु का दहेज की खातिर उत्पीड़न करने लगा। इस पर बेटी वापस झांसी आ गई थी। हाल ही में 14 अक्तूबर को पति व अन्य ससुराली उत्पीड़न न करने का वादा करते हुए बेटी को अपने साथ गुजरात ले गए थे। लेकिन, रविवार को फोन आया कि रितु की तबीयत खराब है। इसके बाद फोन कर बताया कि उसकी मौत हो चुकी है। महिला ने ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बेटी का शव झांसी लाकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed