फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mauranipur accused two arrest

झांसीः दुष्कर्म का एक और मामला, भागने से पहले ही दबोच लिए गए दोनों आरोपी

Fri, 16 Oct 2020 01:00 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Fri, 16 Oct 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Mauranipur accused two arrest
सांकेतिक तस्वीर

थाना मऊरानीपुर क्षेत्र के एक प्राइवेट स्कूल में छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी मध्य प्रदेश भागने की फिराक में थे। पुलिस ने भागने से पहले दोनों को मऊरानीपुर से ही दबोच लिया। यदि आरोपी मध्य प्रदेश की सीमा तक पहुंच जाते तो पकड़ना मुश्किल हो जाता। फिलहाल, दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। शुक्रवार सुबह अदालत में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन


बुधवार को प्राइवेट स्कूल में आधार कार्ड बनवाने पहुंची छात्रा स्कूल प्रबंधक समेत उसके साथी की दरिंदगी का शिकार बनी। पिता के विरोध करने पर उनको भी धमकाया गया। घटना की खबर मिलते ही मऊरानीपुर पुलिस अलर्ट हो गई थी। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी मध्य प्रदेश की सीमा में भागने वाले हैं।
विज्ञापन


इसी बीच पुलिस ने घेराबंदी कर आठ घंटे के भीतर दोनों को इलाके से दबोच लिया। आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। जहां दिन भर दोनों से पूछताछ की गई। वहीं, पुलिस ने पीड़िता के भी बयान दर्ज कर घटना की जानकारी ली। शुक्रवार सुबह मऊरानीपुर पुलिस दोनों को अदालत में पेश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed