{"_id":"607751d18ebc3ec79e7bc5b5","slug":"matdan-karmiyon-pr-fir-jhansi-news-jhs1931547165","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज नहीं पहुंचने वाले 207 मतदान कर्मियों के खिलाफ होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज नहीं पहुंचने वाले 207 मतदान कर्मियों के खिलाफ होगी एफआईआर
विज्ञापन
झांसी। चुनावी ड्यूटी से गैर हाजिर 207 कर्मचारियों को जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने आखिरी अल्टीमेटम देते हुए बृहस्पतिवार को मतदान आरंभ होने से पहले तयशुदा स्थल पर पहुंचने का मौका दिया है। यदि नहीं पहुंचे तो कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उधर, मतदान के लिए बुधवार की देर शाम सभी ब्लॉकों से पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया।
जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने भोजला मंडी स्थल पहुंचकर पोलिंग पार्टियों की रवानगी का जायजा लिया। उन्होंने वहां मौजूद मतदानकर्मियोें को किसी भी कीमत पर सुबह सात बजे से मतदान आरंभ करा देने के निर्देश दिए। भोजला मंडी से बबीना ब्लॉक के लिए 227 पोलिंग पार्टियां 51 वाहनों से रवाना हुईं। बड़ागांव ब्लाक में 157 पोलिंग पार्टियां 34 वाहनों से रवाना की गई। ब्लाक मोंठ की नवीन गल्ला मंडी से 232 पोलिंग पार्टियां 59 वाहनों से रवाना हुईं। विकासखंड चिरगांव की 202 पोलिंग पार्टियां 48 वाहनों से सरदार पटेल इंटर कॉलेज से रवाना हुईं। विकासखंड मऊरानीपुर की 239 पोलिंग पार्टियां 50 वाहनों से, विकासखंड बंगरा में 224 पोलिंग पार्टियां 49 वाहनों से, बामौर ब्लॉक की 195 पोलिंग पार्टियां 41 वाहनों से कृषि उत्पादन मंडी समिति से, गुरसराय ब्लॉक की 200 पोलिंग पार्टियां कृषि उत्पादन मंडी स्थल से 43 वाहनों से रवाना हुईं।
चुनाव प्रेक्षक डीएस उपाध्याय ने पार्टियों को बूथ पर पहुंचने की सूचना कंट्रोल रूम में देने का सुझाव दिया। किसी तरह की समस्या आने पर मोबाइल नंबर 9454467085 पर शिकायत दर्ज कराने को कहा। पोलिंग पार्टियोें की रवानगी के समय एसएसपी रोहन पी कनय, अपर जिलाधिकारी, राम अक्षयवर चौहान समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
पानी के लिए परेशान रहे मतदानकर्मी
भोजला स्थित कृषि मंडी से करीब डेढ़ हजार मतदानकर्मियों को रवाना किया जाना था लेकिन, यहां पीने के पानी का इंतजाम नहीं था। चिलचिलाती गर्मी में मतदानकर्मी पानी के लिए भटकते रहे। जो मतदानकर्मी घर से पानी लेकर आए थे, वह किसी तरह अपना काम चलाते रहे लेकिन, जिनके पास कोई इंतजाम नहीं था वह प्यास से परेशान रहे। तमाम कर्मियों ने मंडी से बाहर जाकर अपनी प्यास बुझाई।