{"_id":"5f40223f8ebc3e3ca82e9eb3","slug":"matatila-dam-all-gate-closed-reporters-news-jhs1743682115","type":"story","status":"publish","title_hn":"माताटीला बांध के सभी बीस गेट बंद, निकाला डेढ़ लाख क्यूसेक पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माताटीला बांध के सभी बीस गेट बंद, निकाला डेढ़ लाख क्यूसेक पानी
विज्ञापन
matatila dam all gate closed
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। मप्र समेत आसपास के इलाकों मेें पिछले दिनों हुई बारिश के बाद राजघाट एवं माताटीला के गेट खोल दिए गए थे। लेकिन शुक्रवार दोपहर को माताटीला बांध के खोले गए सभी बीस गेट बंद कर दिए गए। इन दो दिनों में यहां से करीब डेढ़ लाख क्यूसेक पानी आगे के लिए छोड़ा गया। उधर, पानी लगातार बढ़ने की संभावना को देखते हुए सिंचाई विभाग सतर्क हो गया। सभी बांधों की निगरानी भी बढ़ा दी गई है।
करीब पूरा जुलाई महीना बिना बारिश के ही बीत गया, ऐसे में यहां के बांधों के भी खाली रहने की आशंका जताई जाने लगी थी लेकिन अगस्त के दूसरे पखवारे से मप्र समेत आसपास के इलाकों में बारिश का सिलसिला आरंभ होने से किसानों के साथ ही सिंचाई विभाग के अभियंताओं ने भी राहत की सांस ली है। करीब 60 एमएल से अधिक बारिश होने के बाद बुधवार देर-रात राजघाट के राजघाट बांध के गेट नंबर- 8, 9, 10, 11, 12, 13 को डेढ़ मीटर तक खोला दिया गया। इसके बाद भी बारिश लगातार होने से पानी की रफ्तार तेज हो गई। इस पर गुरूवार को अधिक गेट खोलकर ज्यादा पानी बाहर निकाला गया। यह पानी माताटीला बांध तक पहुंचा। वहां भी कल तक कुल बीस गेट खोल देने पड़े। अभियंताओं के मुताबिक इस दौरान कुल 1.60 लाख क्यूसेक पानी बाहर निकाला गया। शुक्रवार दोपहर पानी कम होने के बाद माताटीला बांध के सभी बीस गेट बंद कर दिए गए।
अगस्त तक के लिए 1010 फीट तक पानी भरा जाना है। यह पानी बांध में पहुंच गया है। इस वजह से आज सभी गेट बंद कर दिए गए।
मो.फरीद, अधिशाषी अभियंता, माताटीला बांध