फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Vikas Dubey Kanpur Encounter News: Martyr sultanSultan's wife said, fry Dubey with bullets

Kanpur Encounter: सुल्तान की पत्नी बोली, गोलियों से भून डालो दुबे को

Mon, 06 Jul 2020 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter News: Martyr sultanSultan's wife said, fry Dubey with bullets
शहीद हुए सिपाही सुल्तान सिंह की पत्नी उर्मला।
झांसी। कानपुर में बदमाशों को पकड़ने के दौरान मुठभेड़ में शहीद हुए सिपाही सुल्तान सिंह वर्मा की पत्नी के चेहरे पर गुस्से के भाव नजर आए। उन्होंने सरकार से मांग की है कि पति समेत पुलिकर्मियों के हत्यारे विकास दुबे को गोलियों से भून देना चाहिए। वह जिंदा रहने लायक नहीं है। जब तक वह जिंदा रहेगा, उनको चैन की नींद नहीं आएगी।
विज्ञापन

कानपुर में 2 जुलाई की रात पुलिस टीम पर हुए हमले में भोजला गांव निवासी सिपाही सुल्तान सिंह वर्मा के शहीद होने के बाद पत्नी व परिजनों में गुस्से के भाव थम नहीं रहा है। पत्नी ने बेवाक कहा कि विकास दुबे उसके पति का हत्यारा है। पकड़े जाने पर पुलिसवाले उसे गोलियों से भून डालें। उसने पति ही नहीं बल्कि कई पुलिकर्मियाें को बेखौफ होकर मौत के घाट उतारा है। उसे सजा नहीं बल्कि मौत मिलना चाहिए। अब तक उसकी गिरफ्तारी न होने के चलते पत्नी व परिजन निराश हैं। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द पुलिस को उसे गिरफ्तार कर मौत की नींद सुला देना चाहिए। जब तक उसकी दर्दनाक मौत नहीं होती, तब तक पूरा परिवार चैन की नींद नहीं सो पाएगा। रविवार को भी गांव में लोग सुल्तान को श्रद्घांजलि देने पहुंचते रहे। घर पर भी ग्रामीणों का जमावड़ा लगा।
विज्ञापन

फिर लौटकर बात नहीं कर सके सुल्तान
शहीद सुल्तान की पत्नी उर्मिला ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात 9.30 बजे आखिरी बार उनकी उनकी बात हुई थी। डेढ़ मिनट की बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि था कि एक बदमाश को पकड़ने के लिए जाना है, इसीलिए लौटकर बात करेंगे। लेकिन उन्होंने सपने में भी सोचा था कि अब कभी बात नहीं सकेगी। सुबह 5.30 बजे उनके शहीद होने की खबर सुनते ही ऐसा लगा मानो अब दुनिया ही नहीं बची।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगली साल बर्थडे मनाने का किया था वादा
बृहस्पतिवार को शहीद सुल्तान का जन्मदिन था। पत्नी व बेटी भी सुल्तान के पास जाने वाले थे, लेकिन जा नहीं सके थे। सुल्तान ने अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन बनाया था। बेटी व पत्नी ने वीडियो कॉल पर ही बधाई दी थी, जिस पर सुल्तान ने अगली साल परिवार के साथ जन्मदिन मनाने का वादा किया था।

बेटी को डॉक्टर बनाकर पूरा करूंगी उनका सपना
पत्नी उर्मिला ने बताया कि उनके पति ने बेटी को डॉक्टर बनाने का सपना देखा था। उनके शहीद होने के बाद सब कुछ बिखरा-बिखरा लग रहा है है। उन्होेंने कहा कि खुद को संभालेंगी, डटकर हालात का सामना करेंगी। बेटी को डॉक्टर बनाकर उनका सपना पूरा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed