फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Martyr Brijendra Singh cremated with state honors

राजकीय सम्मान के साथ हुआ शहीद बृजेंद्र सिंह का अंतिम संस्कार

Mon, 04 Jul 2022 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Martyr Brijendra Singh cremated with state honors
सकरार। असम में शहीद हुए सशस्त्र सीमा बल के जवान सकरार निवासी बृजेंद्र सिंह गौर का रविवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। सशस्त्र सीमा बल व पुलिस के जवानों ने उन्हें सलामी दी। इस दौरान वहां मौजूद सभी की आंखें नम हो उठीं।
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड से सेवानिवृत्त उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह गौर के पुत्र बृजेंद्र सिंह गौर सशस्त्र सीमा बल की 34वीं बटालियन में कार्यरत थे। असम में आई बाढ़ के दौरान वे एनडीआरएफ के साथ राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए थे। नदी पार करते समय अचानक पानी का बहाव तेज हो गया। साथ ही भूस्खलन भी हुआ, जिसकी चपेट में आने से वे शहीद हो गए थे। रविवार को उनका पार्थिव शरीर सकरार लाया गया। इसके साथ ही बृजेंद्र सिंह अमर रहें और भारत माता की जय के नारे गुंजायमान हो उठे। बैंडों पर बज रहे देशभक्ति के गीतों के बीच लोगों ने पुष्पवर्षा की। पार्थिव शरीर के घर पहुंचते हुए परिजन बेहाल हो गए। एसडीएम मृत्युंजय मिश्रा, सीओ टहरौली विवेक सिंह, थाना प्रभारी सोमेश कुमार, सशस्त्र सीमा बल जवान, शहीद के पुत्र ओम आदि ने पुष्प चक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
झांसी। शहीद के अंतिम संस्कार के दौरान हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व मंत्री प्रदीप जैन, विधायक प्रतिनिधि जयप्रकाश पप्पू सेठ, मानवेंद्र सिंह शीलू राजा, मोनू गौर, सौरभ सिंह, कुलदीप सिंह प्रधान, डा. अनिल राज, त्रिवेंद्र सिंह, महेंद्र समेले, राजू पायक, संजू सोनकया, अजय दुबे, मनीष दीक्षित, भगवानदास कोरी, सत्य प्रकाश मिश्रा, गोल्डी महाराज, भवानी सिंह, प्रमिल थापक, संजय सिंह, ललित सिंह, देवेंद्र सिंह राजावत, अखिलेश लिटोरिया, विक्की सेंगर, राजेंद्र तिवारी, देवेंद्र सिंह, प्रभुदयाल कुशवाहा, सुरेश साहू, डा. प्रमोद सेन, डा. पीके कुशवाहा, मुदित सिंह सेंगर, सानू चौहान, वाहिद खान, रवि सेन, छोटू मिश्रा, अनिल विश्वकर्मा, मोनि जैन, राजेश कुशवाहा, बनफूल, गुलाब सिंह जादौन, विनोद यादव, विनोद महाराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed