{"_id":"c94ae0fd7e28a40992233cdf644d6db3","slug":"martial-art-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्फ डिफेंस में एक्सपर्ट बनेंगी बालिकाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्फ डिफेंस में एक्सपर्ट बनेंगी बालिकाएं
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Wed, 16 Sep 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। अमर उजाला के ‘बेटी ही बचाएगी’ अभियान के तहत मंगलवार को ‘एडवांस कराटे ट्रेनिंग कैंप’ की शुरुआत हुई, जिसमें एक्सपर्ट ने बालिकाओं को सेल्फ डिफेंस के गुर बताए।
सीपी मिशन कंपाउंड स्थित एच एम मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित एडवांस कराटे ट्रेनिंग कैंप का शुभारंभ प्रधानाचार्य मनोरमा सिंह, पास्टर हेरिक्सन व विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिकाओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने कहा कि बालिकाएं अपनी सुरक्षा को लेकर किसी पर निर्भर न रहें। वह स्वयं आत्मरक्षा में सक्षम हों, इसके लिए उन्हें सेल्फ डिफेंस का ज्ञान होना जरूरी है।
इससे बालिकाओं के आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। कैंप में जाने माने कराटे एक्सपर्ट मेवालाल राजपूत (चौथा दान ब्लैक बेल्ट) के निर्देशन में उनकी टीम की विशेषज्ञ शाहीन परवीन, पिंकी रायकवार, चंचल यादव, पूजा यादव व स्नेहलता ने बालिकाओं को प्रशिक्षण दिया। पंद्रह दिनों तक चलने वाली इस कार्यशाला में छात्राओं को बताया जाएगा कि वह किस तरह से अपने हाथों को हथियार बना सकती हैं? पेन, बैग, दुपट्टा, रुमाल आदि चीजों के सहारे उन्हें बदमाशों को मुंह तोड़ जवाब देने के तरीके बताए जाएंगे। शारीरिक क्षमता में वृद्धि को खान-पान, व्यायाम की भी जानकारी दी जाएगी। मालूम हो कि इससे पूर्व महारानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कॉलेज में एडवांस कराटे ट्रेनिंग कैंप आयोजित किया जा चुका है, जिसमें एक सैकड़ा से अधिक बालिकाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी हैं।