फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   marpeet, fir against seven

मकान पर कब्जे को लेकर विवाद, सात के खिलाफ मुकदमा

Tue, 24 Aug 2021 12:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
marpeet, fir against seven
मकान पर कब्जे को लेकर विवाद, सात के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन

झांसी। थाना नवाबाद इलाके के सिविल लाइन में एक मकान पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने दोनों ओर से मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिविल लाइन की सुंदर विहार कॉलोनी निवासी वीरेंद्र खंडेलवाल ने नवाबाद थाने में दी तहरीर में बताया कि उनका पड़ोस में मकान को लेकर केके पुरी कॉलोनी निवासी मोहिंदर पाल सिंह की पत्नी पुनीत सिंह से सिविल वाद चल रहा है। मकान का ताला बंद है, लेकिन पुनीत सिंह, उनके पति और फरीद अहमद मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। 22 अगस्त की रात तकरीबन आठ बजे वह अपने मकान पर थे। तभी उक्त सभी चार अज्ञात लोगों के साथ आए और गालियां देते हुए मारपीट करने लगे। पांच लाख रुपये की मांग की और पुत्र के सीने पर तमंचा रख दिया। बचाने के लिए आई बहू के साथ अभद्रता की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से भट्टागांव निवासी देवराज बाल्मीकि की पत्नी संगीता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि वो अपनी परिचित पुनीत सिंह के घर गई थी। तभी वीरेंद्र खंडेलवाल, राजीव खंडेलवाल, चित्रलेखा व अंजना ने जातिसूचक गालियां दीं। राजीव ने चाकू से हमला बोल दिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एससी /एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed