फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   markets decorated for national flags

तिरंगे के रंगों से सराबोर हुए बाजार

Sun, 26 Jan 2020 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
markets decorated for national flags
सराफा बाजार में बाजार को तिरंगा से सजवाते व्यापारी।
झांसी। अमर उजाला के साथ गणतंत्र के जश्न का दौर शनिवार को भी जारी रहा। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल व सर्राफा बाजार दीक्षित बाग व्यापार मंडल की ओर से बाजारों में तिरंगे झंडे बांटे गए व सजावट की गई। इस दौरान बाजार तिरंगे के रंग में नहाए नजर आए।
विज्ञापन

युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सोनी जीतू की अगुवाई में अभियान की शुरुआत दीक्षित बाग से हुई। यहां दुकानों पर जाकर व्यापारियों को तिरंगे झंडे भेंट किए गए व दुकानों के बाहर लगाए गए। यहां से आगे बढ़ा कारवां सराफा बाजार होते हुए बिसाती बाजार पहुंचा। दुकानदारों ने इस अभियान को हाथों हाथ लिया। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ व ‘वंदेमातरम’ उदघोष भी खूब गुंजायमान हुए।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदीप त्रिपाठी, पार्षद मुकेश सोनी, दिलीप महोबिया, रमाकांत सोनी, अनिल कुशवाहा, नीरज रायकवार, महेश कुशवाहा, संजय स्वर्णकार, रानेश सोनी, सौरभ कमैथिया, दिनेश सोनी, शिवम सोनी, मनोज सोनी, दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस तरह से हम सभी अपने-अपने धार्मिक पर्वों को मनाते हैं, ठीक उसी प्रकार राष्ट्रीय पर्व भी मनाए जाने चाहिए। इसी उद्देश्य के साथ ये प्रयास किया गया है।
- जितेंद्र सोनी, प्रदेश महामंत्री - युवा उद्योग व्यापार मंडल
राष्ट्रीय पर्व राष्ट्रभक्ति के जज्बे को बढ़ाने का काम करते हैं। गणतंत्र दिवस हो या स्वतंत्रता दिवस, सभी आयोजनों को पूरे उत्साह के साथ मनाया जाना चाहिए।
- प्रदीप त्रिपाठी, व्यापारी
देश की आजादी के लिए किए गए संघर्षों की याद दिलाते हैं हमारे राष्ट्रीय पर्व। उनको पूरा उत्साह के साथ मनाया जाना चाहिए। तिरंगा हमारी शान है, ये देशभक्ति का जज्बा पैदा करता है।
- मुकेश सोनी, पार्षद
सालों के संघर्ष और अनेकों कुर्बानियों के बाद गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व मिले हैं। देश के हर नागरिक को ये पर्व उत्साह के साथ मनाने चाहिए।
- अनिल कुशवाहा, व्यापारी
तिरंगा हमारी शान है। तिरंगे की शान बरकरार रखने के लिए हमारे सैनिक हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दे देते हैं। इसका सम्मान करना हम सभी का पहला कर्तव्य होना चाहिए।

- दिलीप महोबिया, व्यापारी
अमर उजाला के साथ जुड़कर इस बार पूरा महानगर गणतंत्र दिवस मना रहा है। ये अनूठा अवसर है। इस पहल के जरिये लोगों में देशप्रेम का जज्बा बड़ा है।
- संजय सोनी, व्यापारी
आज इलाइट पर होगा आयोजन
झांसी। अमर उजाला की ओर से मनाए जा रहे गणतंत्र दिवस के आयोजनों की श्रृंखला में गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को इलाइट चौराहे पर आयोजन होगा। यहां सुबह आठ बजे केसरिया, सफेद और हरे रंग के गुब्बारे उड़ाए जाएंगे। साथ ही मिष्ठान वितरण होगा। यहां राष्ट्रगान भी गाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed