{"_id":"60be76188ebc3e53da25954f","slug":"market-open-jam-jhansi-news-jhs196588153","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेखौफ होकर बाजारों में निकले लोग, सड़कों पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेखौफ होकर बाजारों में निकले लोग, सड़कों पर लगा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेखौफ होकर बाजारों में निकले लोग, जाम से जूझते रहे लोग
झांसी। सोमवार को बाजार खुलते ही सुबह से लेकर शाम तक शहर के सभी बाजारों में जमकर भीड़ जमा रही। इस दौरान लोग दुकानों पर सटकर ही खरीदारी करते नजर आए। वहीं अधिकतर लोगों के चेहरे से मास्क गायब था। बाजारों में खरीदारी के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का बिल्कुल भी पालन नही किया गया।
सुबह होते ही शहर के मानिक चौक, बड़ा बाजार, सीपरी बाजार, सुभाष गंज, हार्डी गंज, सदर बाजार, प्रेमनगर सहित शहर के सभी थोक व फुटकर बाजारों में खरीदारी करने के लिए लोग उमड़ पड़े। दिन के 11 बजे तक शहर के मुख्य बाजारों में इतनी भीड़ हो गई की लोग सटकर ही खरीदारी करते नजर आए। बाजारों में निकले लोगों में कोरोना संक्रमण का खौफ कहीं से भी नही दिख रहा था। शहर के मानिक चौक, बजाजा बाजार, सीपरी बाजार में भीड़ अधिक होने के कारण पल-पल पर जाम की स्थिति बनी रही। जिसके चलते बाजारों से निकलने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करना पड़ी। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं शहर के बाजारों से पुलिस कर्मी भी पूरी तरह से नदारद मिले।