फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Market Makeup dealer with police

बाजार संवारने को पुलिस के साथ आए व्यापारी

Tue, 28 Mar 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 28 Mar 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
Market Makeup dealer with police
parking - फोटो : demo
शहर क्षेत्र के बाजारों की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए थाना कोतवाली पुलिस की पहल पर व्यापारी भी साथ आ गए हैं। नई व्यवस्थाओं का ब्लू प्रिंट मंगलवार को विभिन्न व्यापार मंडलों के प्रतिनिधियों की बैठक में तैयार कर लिया जाएगा। जबकि, बुधवार को पुलिस के साथ बैठक कर इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा। 
विज्ञापन

शहर क्षेत्र के बाजार मानिक चौक, बड़ा बाजार, गुसांईपुरा, गांधी रोड का बुरा हाल है। इन बाजारों में सुबह से लेकर देर शाम तक भारी भीड़ जमा रहती है। सड़कों तक अतिक्रमण पसरा हुआ है। वाहनों की रेलमपेल की वजह से अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। हालांकि, इसमें सुधार की कई बार कोशिशें की गईं, परंतु कभी व्यापारी आड़े आ गए, तो कभी पुलिस ढीली पड़ गई। लेकिन, इस बार कोतवाली पुलिस ने बाजारों की दशा में सुधार के लिए अलग ढंग से पहल की है। इसकी जिम्मेदारी व्यापारियों को ही सौंपी गई है। बाजार का यातायात कैसे सुगम बनाया जा सकता  और अतिक्रमण का स्थायी समाधान कैसे किया जा सकता है? यह व्यापारी ही तय करेंगे। गाड़ियों का प्रवेश कहां और कब तक प्रतिबंधित रहेगा? यह भी व्यापारियों को तय करना होगा। यह रूपरेखा तय करने के लिए मंगलवार को मानिक चौक के दयासागर कंपाउंड में शहर क्षेत्र के व्यापार मंडलों की बैठक होगी। इसमें व्यापारी नई व्यवस्था का खाका तैयार कर लेंगे, जिसे बुधवार को कोतवाली में पुलिस के साथ होने  वाली बैठक में रखा जाएगा। इस पर सहमति बनने पर व्यापारी और पुलिस साथ में बाजार में अभियान शुरू कर देंगे। 
विज्ञापन


व्यापारी हैं पुलिस के साथ 
बाजार की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए कोतवाली पुलिस ने व्यापारियों का सहयोग मांगा है। व्यापारी इसके लिए तैयार हैं। मंगलवार की बैठक में योजना तैयार कर ली जाएगी। इसके बाद पुलिस के सहयोग से इसे अमल में लाया जाएगा। व्यापार की बढ़ोत्तरी के लिए व्यवस्थाओं में सुधार की नितांत आवश्यकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- अतुल जैन, मानिक चौक व्यापार मंडल 

सहयोग से होगा बदलाव 
शहर क्षेत्र के बाजारों की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए व्यापारी और लोगों से सहयोग मांगा गया है। सभी के सहयोग से बदलाव होगा। इसमें पुलिस भी साथ रहेगी। व्यापारियों के साथ सभी बिंदुओं पर चर्चा कर योजना को अंतिम रूप दे दिया जाएगा, जिस पर तुरंत अमल शुरू कर दिया जाएगा।  

- आशीष मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली 

यह हैं प्रमुख समस्याएं 
- दुकानों के बाहर रखा सामान 
- ठेलों का अस्थायी अतिक्रमण 
- वाहनों की बेरोकटोक आवाजाही 
- पार्किंग स्थल का अभाव 

यह हो सकते हैं समाधान 
- दुकानों के बाहर न रखा जाए सामान 
- हटाया जाए अस्थायी अतिक्रमण 
- तिपहिया व चौपहिया वाहनों का प्रवेश हो प्रतिबंधित 
- पार्किंग स्थल के रूप में किले के मैदान का उपयोग हो 

डेढ़ घंटे जाम रहे बाजार 
सोमवार की शाम छह बजे से साढ़े सात बजे तक शहर क्षेत्र के बाजारों में जाम लगा रहा। कोतवाली की ढाल, गंदीगर टपरा, उन्नाव गेट रोड, बांस वाली गली, नरिया बाजार, बिसाती बाजार, मानिक चौक में गाड़ियां सरकती हुईं नजर आईं। पैदल चलने वालों को भी आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed