फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   march is very hot like a may

गर्मी: मार्च में हुआ मई जैसा अहसास

Wed, 31 Mar 2021 01:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
march is very hot like a may
झांसी। मंगलवार को पारा के ग्राफ ने ऊंची छलांग लगाई। अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन भर गर्म हवाएं चलती रहीं, जिससे मार्च में ही लोगों को मई जैसी गर्मी का अहसास हुआ। बांदा के बाद झांसी प्रदेश में सबसे गर्म रहा। साल 2017 के बाद झांसी में गर्मी की ये स्थिति बनी।
विज्ञापन

मार्च खत्म होने से पहले ही गर्मी ने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। धूप की तल्खी लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को दिन भर तीखी धूप खिली रही। इसके अलावा गर्म हवाएं चलती रहीं, जिससे लोगों को लू के थपेड़ों जैसा अहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्मी बांदा में दर्ज की गई। बांदा का तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसके बाद झांसी में तापमान ने तेवर दिखाए और अधिकतम तापमान 41.1 व न्यूनतम 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम को भी लगातार गर्म हवा चलती रही।
विज्ञापन

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 31 मार्च 2017 को अब तक सबसे ज्यादा गर्मी का रिकॉर्ड है, उस दौरान पारा 42.8 डिग्री था। हालांकि, दस सालों में मार्च के महीने में छह बार पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार हुआ है। मंगलवार को यहां का तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed