फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   mantri nand gopal nandi daura

मंत्री से बोले कार्यकर्ता-सपा मानसिकता के अधिकारी हटें

Mon, 13 Jun 2022 11:21 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
mantri nand gopal nandi daura
झांसी। सर्किट हाउस में प्रभारी मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि झांसी में अभी भी सपा मानसिक के अधिकारी हैं, जो सुनवाई नहीं करते हैं। उन्हें तत्काल हटाया जाए। इसके अलावा डिफेंस कॉरिडोर में बुंदेलखंड के युवाओं को नौकरी देने की मांग की।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने मंत्री को बताया कि पुलिस चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली कर रही है। वाहनों को रोक-रोककर पैसे लिए जाते हैं। कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारी अग्रसेन विद्या मंदिर स्कूल में अंग्रेजी में पढ़ाई के लिए एनओसी पिछले दो साल से नहीं दे रहे हैं। ऐसे में संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा ने कहा कि कई क्षेत्रों में पेयजल, बिजली पर्याप्त में नहीं मिल रही है। इस दौरान भाजपा विधायकों के अलावा महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष जमुना कुशवाहा, महावीर सिंह, अशोक सिंह परिहार, संजीव बुधौलिया, संतोष सोनी, सुमन पुरोहित, जयदेव पुरोहित, रविंद्र शुक्ला, भाजयुमो अध्यक्ष अमित जादौन, संजीव अग्रवाल लाला, प्रतिमा कुलकर्णी, अनिल सोनी, नीलम सकैरिया, अंकुर दीक्षित आदि मौजूद रहे। वहीं, बैठक के बाद कई लोगों ने अपनी समस्याएं भी मंत्री को बताईं। मिशन कंपाउंड के वंशीधर मिश्रा ने कहा कि मई 2020 से उनके क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित है। जल संस्थान के अधिकारी कोई सुनवाई नहीं करते हैं। इसे ठीक कराया जाए।
विज्ञापन

बैठक में रही अव्यवस्था, पदाधिकारियों को नहीं मिली कुर्सी
प्रभारी मंत्री की बैठक के दौरान काफी अव्यवस्था रही। सर्किट हाउस में कमरे में एक साथ काफी कार्यकर्ता घुस गए। हाल ये रहा कि पदाधिकारियों को बैठने के लिए कुर्सी नहीं मिली। इस पर पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से वरिष्ठ नेताओं को कुर्सी देने के लिए बोलते रहे। इसी बीच, चंदा होटल के पास प्लॉट पर कब्जे की शिकायत लेकर पहुंचे एक व्यक्ति को बाहर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र में गर्भवती महिला की गोद भराई कराई
झांसी। औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने बड़ागांव के अंबावाय में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने गर्भवती महिला सरोज और कुसुमा की गोद भराई कराई। केंद्र में चार अति कुपोषित बच्चे थे। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें अनुपूरक पुष्टाहार प्रदान किया जाता है। साथ ही स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा समय-समय पर फॉलोअप, गृह भ्रमण व उचित सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed