फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Manth fort will be illuminated with flood lights

दुधिया रोशनी से जगमग होगा मोंठ का किला

Sun, 18 Jul 2021 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Manth fort will be illuminated with flood lights
झांसी। इतिहास के पन्नों में दर्ज मोंठ का किला सालों से बदहाली की मार झेल था। काफी पुराना होने के कारण किले की दीवारें जर्जर हो गईं थीं। पर्यटन विभाग द्वारा किले को सुंदर बनाने की योजना तैयार कर निदेशालय को प्रस्ताव भेजा था। निदेशालय से हरी झंडी मिलते ही जीर्णोद्धार का कार्य शुरू कर दिया है। काम पर पचास लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। रोशनी के लिए किले के चारों ओर दूधिया सोलर लाइटों को लगाया जाएगा।
विज्ञापन

मोंठ किला जनपद की प्राचीन धरोहर है, जिसको पर्यटन विभाग द्वारा संरक्षित किया गया है। आल्हा ऊदल के गुरु अमर गुरु इस किले में तपस्या करते थे, जिसके चलते इस किले का महत्व और भी बढ़ जाता है। देश भर के सैलानी इस किले को देखने के लिए आते हैं। लेकिन किला काफी पुराना होने के कारण जर्जर अवस्था में हो गया था। इससे सैलानियाें को परेशानी का सामना करना पड़ता था। पर्यटन विभाग द्वारा किले का जीर्णोद्धार शुरू किया गया है, जिसके तहत किले की ओर जाने वाले मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। किले की आसपास की ऊबड़-खाबड जमीन को समतल किया जाएगा। काफी जर्जर हो चुकी सीढ़ियों का भी निर्माण होगा। इसके अलावा किले की दीवारों की मरम्मत की जाएगी। किले का अक्स दूर से दिखे इसके लिए किले के चारो ओर आधुनिक व दूधिया सोलर लाइटों को लगाया जाएगा।
विज्ञापन

इस संबंध में पर्यटन विभाग के उपनिदेशक आरके रावत ने बताया कि किले के जीर्णोद्धार का प्रस्ताव निदेशालय को भेजा गया था। निदेशालय द्वारा पचास लाख का बजट दिया गया है। निर्माण कार्य को शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed