फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mankameshwar Mahadev fulfills the wish of the mind

मन की इच्छा पूरी करते हैं मनकामेश्वर महादेव

Sun, 08 Aug 2021 02:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Mankameshwar Mahadev fulfills the wish of the mind
झांसी। महानगर की एवट मार्केट क्षेत्र में प्राचीन शिवालय है। यहां स्थानीय श्रद्धालु शिवालय में विराजमान मनकामेश्वर महादेव की पूजा अर्चना करते हैं। श्रद्धालुओं के अनुसार महादेव समस्त इच्छाओं को पूर्ण करते हैं। गर्भ ग्रह में माता पार्वती गणेश जी भी विराजमान हैं। सावन एवं शिवरात्रि सहित अन्य प्रमुख त्योहारों पर कई धार्मिक आयोजन होते हैं।
विज्ञापन

गोसाइयों द्वारा बनवाया गया यह प्राचीन शिवालय कुछ वर्षों पूर्व तक जर्जर हाल में था। लेकिन स्थानीय श्रद्धालुओं ने मंदिर का जीर्णोद्धार कराया और समय-समय पर कई धार्मिक आयोजन भी कराए। श्रद्धालुओं ने बताया कि मंदिर में विराजमान मनकामेश्वर भगवान शिव की नियमित पूजा अर्चना करने से समस्त इच्छाएं जल्दी पूर्ण होती हैं। श्रद्धालुओं द्वारा पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी कराए जाते हैं।
विज्ञापन

मनकामेश्वर महादेव अपने सभी भक्तों की रक्षा और उनकी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
प्रेम दास भगत जी
सावन में महादेव का जलाभिषेक के बाद भव्य श्रृंगार किया जाता है। महा आरती भी होती हैं।
रोशन सेन
स्थानीय श्रद्धालुओं के लिए है यह प्राचीन शिवालय आस्था का प्रमुख स्थल है। कई धार्मिक कार्यक्रम होते हैं।
रोहित रायकवार
मनकामेश्वर महादेव के समक्ष सच्चे मन से की गई प्रार्थना जल्द पूरी होती है।
मनोज कुमार
यह काफी प्राचीन शिवालय है। मनकामेश्वर भगवान के दर्शन के लिए कई क्षेत्रों से लोग आते हैं।
भवानी ठाकुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed