फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   manik chauk bazar is cleanest market in jhansi

मानिक चौक नगर का सबसे साफ बाजार

Mon, 01 Jan 2018 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
अमर उजाला ब्यूराो Updated Mon, 01 Jan 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
manik chauk bazar is cleanest market in jhansi
jhansi, nagar nigam - फोटो : demo
स्वच्छ सर्वेक्षण-18 के अंतर्गत शहर को सफाई में ज्यादा से ज्यादा नंबर मिलें, इसके लिए स्वच्छ बाजार, होटल, नर्सिंग होम और कॉलोनी को सफाई में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए पुरस्कृत किया गया। इसमें मानिक चौक को सबसे साफ बाजार और ओम शांति नगर को सबसे साफ कालोनी का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन


नगर निगम में विधायक रवि शर्मा ने स्वच्छ बाजार में मानिक चौक को प्रथम, सीपरी बाजार को द्वितीय और इलाइट चौराहा मार्केट को तृतीय पुरस्कार दिया। स्वच्छ होटल में यात्रिक को प्रथम, शीलाश्री को द्वितीय और एंबीयंस होटल को तीसरा पुरस्कार दिया। स्वच्छ विद्यालय में पहले स्थान पर भानी देवी गोयल इंटर कालेज हिंदी माध्यम और जय अकेडमी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नेशनल हाफिज सिद्दीकी इंटर कालेज को दूसरा स्थान मिला। स्वच्छ नर्सिंग होम में पहले स्थान पर शीला जैन मल्टी स्पेशलिटी हास्पिटल, दूसरे स्थान पर मां वैष्णों हास्पिटल एंड ट्रामा सेंटर और तीसरे स्थान पर उपचार हास्पिटल रहा। स्वच्छ मोहल्ला और कालोनी में ओम शांति नगर प्रथम, कैलाश रेजीडेंसी द्वितीय और नंदू कालोनी तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन


महापौर रामतीर्थ सिंघल ने दो मोबाइल ऐप लांच किए। ‘jhansi toilet locator’ और ‘pwm jhansi’ ऐप के माध्यम से कोई भी व्यक्ति नगर निगम के शौचालयों की गंदगी के बारे में नगर आयुक्त को बता सकता है। स्वच्छता के बारे में यदि कोई फीडबैक देना चाहता है तो वह भी दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक रवि चंद्र निरंजन, महेश चंद्र वर्मा, रघुराज सिंह, मनोज कुमार श्रीवास्तव, जितेंद्र स्वरूप तिवारी, संजीव चौरसिया, आईटी एक्सपर्ट राकेश साहू, प्रमेंद्र गुप्ता मौजूद रहे। आभार नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. राकेश बाबू ने व्यक्त किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed