फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Manglik work will stop, Chaturmas will start from July 20

थम जाएंगे मांगलिक कार्य, 20 जुलाई से शुरू होंगे चातुर्मास

Wed, 14 Jul 2021 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Manglik work will stop, Chaturmas will start from July 20
झांसी। देव शयनी एकादशी 20 जुलाई दिन मंगलवार से चातुर्मास शुरू हो जाएंगे। इसके साथ ही समस्त मांगलिक एवं शुभ कार्य चार माह के लिए थम जाएंगे। हालांकि देव शयनी एकादशी से ठीक पहले शादी सीजन का अंतिम शुभ विवाह मुहूर्त 18 जुलाई को है। इस दिन भड़ली नवमी मनाई जाएगी।
विज्ञापन

सनातन धर्म में चातुर्मास का बड़ा महत्व है। इसे वर्षा काल भी कहते हैं। धार्मिक मान्यता है कि भगवान विष्णु देव शयनी एकादशी पर आराम के लिए चले जाते हैं। इसके साथ ही समस्त मांगलिक और शुभ कार्य थम जाते हैं। मांगलिक कार्य कार्तिक मास की देव उठनी एकादशी से फिर से शुरू होते हैं। महंत विष्णु दत्त स्वामी के अनुसार चातुर्मास से पहले 18 जुलाई को भड़ली नवमी मनाई जाएगी। यह विवाह के लिए शुभ तिथि है। चातुर्मास में आषाढ़ के 15 दिन, सावन, भादों, अश्विन और कार्तिक मास के 15 दिन रहते हैं। सावन में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। जो अपने भक्त की समस्त मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
विज्ञापन

पुष्य नक्षत्र में आएंगे सूर्य, रहेंगे 15 दिन
देव शयनी एकादशी पर भगवान सूर्य पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस नक्षत्र में वह 15 दिन रहेंगे। आचार्य पंडित शांतनु पांडे के अनुसार सूर्य एक नक्षत्र में 15 दिन और चंद्रमा एक नक्षत्र में एक दिन रहते हैं। सूर्य के पुष्य नक्षत्र में होने से सिंह राशि के जातकों और राजकीय सेवा में लगे लोगों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान मध्यम वर्षा का भी योग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चातुर्मास में मनेंगे बड़े त्योहार
चातुर्मास में भले ही मांगलिक कार्य न होते होए लेकिन सनातन धर्म के लगभग सभी बड़े त्योहार इसी अवधि में मनाए जाते हैं। भगवान शिव का प्रिय महीना सावन के अलावा भादों में गणेश उत्सव, पर्यूषण पर्व, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, अश्विन में शारदीय नवरात्र, दशहरा और कार्तिक में दीपावली का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed