फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Manarega coruption action again pradhan

मनरेगा में पकड़ी गई गड़बड़ी, कर्मचारियों समेत ग्राम प्रधान से होगी वसूली

Wed, 30 Sep 2020 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Manarega coruption action again pradhan
झांसी। मनरेगा के जरिए कराए गए काम में टीएसी ने गड़बड़ी पकड़ी है। जांच के दौरान कराए गए कार्यों में फर्जीवाड़ा पाया गया। साथ ही कार्यों में गुणवत्ता भी नहीं मिली। टीएसी ने कर्मचारियों को दोषी मानते हुए उनके साथ ही ग्राम प्रधान से तिरसठ हजार रुपये वसूली के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मऊरानीपुर के ग्राम सभा गढ़वा में मनरेगा के जरिए कई कार्य कराए गए थे। इनमें गजराज के मकान से रोड तक रास्ता निर्माण, तालाब खोदाई कार्य पश्चिम की ओर, तालाब खोदाई कार्य दक्षिण की ओर, मिट्टी भराई कार्य, तालाब सुरक्षा पट्टी का निर्माण, तालाब के घाट का निर्माण, पंचायत भवन से प्राथमिक उपकेंद्र तक बाउंड्रीवाल का निर्माण समेत कुल आठ कार्य कराए गए। बताया जाता है कि कार्यों को कराने में जमकर मनमानी की गई। ग्रामीणों का कहना है तालाब सुरक्षा पट्टी के नाम पर कोई नहीं हुआ। सड़क निर्माण के काम में घटिया समाग्री का इस्तेमाल हुआ। घटिया तरीके से कार्यों की शिकायत होने के बाद इसकी जांच शुरू कराई गई। ग्राम्य विकास विभाग के प्रविधिक परीक्षक की ओर से जब तकनीकी जांच कराई गई तब इसमें कई गड़बड़ियां पकड़ में आईं। जांच रिपोर्ट के मुताबिक इन कार्यों को लापरवाही के साथ करने के साथ ही फर्जीवाड़ा भी किया गया। लापरवाही होने की वजह से इनमें गुणवत्ता नहीं आई। इसी तरह मापन में फर्जीवाड़ा किया गया। तकनीकी जांच में आठ कर्मचारियों समेत प्रधान को दोषी पाया। जिनको दोषी पाया गया उनमें ग्राम विकास अधिकारी हरिश्चंद्र, ग्राम पंचायत अधिकारी भगवत प्रसाद, अवर अभियंता पीके दीक्षित, डीके साहू एवं ग्राम प्रधान रामप्रसाद शामिल हैं। इन सभी से 63338 रुपये की रिकवरी करने का भी आदेश दिया गया है। उपायुक्त मनरेगा रामऔतार के मुताबिक जांच के दौरान शिकायत सही पाई गई। इस संबंध में रिकवरी केे आदेश भी जारी हो गए हैं। जल्द ही सभी से रिकवरी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed