फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Man committs suicide as his wife leaves with children to her paternal house

झांसी: विवाद के बाद बच्चों को लेकर मायके चली गई पत्नी, गम में उदास पति ने फांसी लगाकर दी जान

Sat, 30 Oct 2021 09:53 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 30 Oct 2021 09:53 PM IST
सार

शराब के नशे में घर आने के कारण पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ जिसके बाद पत्नी बच्चों को लेकर मायके चली गई। इससे दुखी होकर पति ने फांसी लगाकर जान दे दी।
 

विज्ञापन
Man committs suicide as his wife leaves with children to her paternal house
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

झांसी के थाना नवाबाद के करगुवां इलाके में पत्नी के मायके जाने के गम में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने घर पहुंचकर युवक के शव को फांसी के फंदे से उतारा। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


नवाबाद पुलिस के मुताबिक करगुवां जी इलाके में शंकर प्रजापति (34) परिवार के साथ रहता था। घर में पत्नी संगीता समेत दो बच्चे हैं। शंकर परिवार के पालन-पोषण के लिए मजदूरी करता था। बगल में ही बड़ा भाई बिहारी एवं कमल भी परिवार के साथ रहते हैं। परिजनों के मुताबिक शंकर नशे का आदी था। शराब पीने के लिए घर के बर्तन आदि भी बेच देता था। 
विज्ञापन


बुधवार को वह शराब के नशे में घर पहुंचा। इस बात को लेकर पत्नी संगीता के साथ उसका झगड़ा शुरू हो गया। दोनों के बीच मारपीट भी हुई। विवाद के बाद संगीता दोनों बच्चों को लेकर दूसरे दिन अपने मायके भोपाल चली गई। उसके बाद से शंकर गुमसुम रहने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को उसने कई बार संगीता को फोन किया लेकिन, संगीता ने उससे बात नहीं की। शुक्रवार दोपहर खाना खाने के बाद शंकर अपने कमरे में चला गया। देर-शाम तक वह बाहर नहीं निकाला। बड़ा भाई बिहारी उसके घर गया। वह काफी देर तक दरवाजा खटखटाता रहा लेकिन, अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। 


इस पर उसने खिड़की से अंदर देखा तो शंकर दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटका हुआ था। बिहारी ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। थोड़ी देर में विश्वविद्यालय चौकी से पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा। इंस्पेक्टर नवाबाद के मुताबिक पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed