{"_id":"6430df74154d1a29200fb155","slug":"man-cleaning-dust-with-tricolour-from-watermelons-in-jhansi-up-police-probe-after-video-viral-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिरंगे का अपमान: राष्ट्रीय ध्वज से तरबूज से धूल साफ करता दिखा युवक, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिरंगे का अपमान: राष्ट्रीय ध्वज से तरबूज से धूल साफ करता दिखा युवक, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की जांच
Sat, 08 Apr 2023 08:58 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 08 Apr 2023 08:58 AM IST
सार
झांसी में युवक द्वारा राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला सामने आया है। यहां एक युवक तिरंगे से तरबूज साफ करते हुए दिखाई दे रहा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
तिरंगे का अपमान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स राष्ट्रीय ध्वज से तरबूज से धूल को साफ करते हुए दिखाई दे रहा है। किसी ने यह वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जिसके बाद अब यह जमकर वायरल हो रहा है।
वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस की नींद खुली और मामले की जांच शुरू की। वीडियो को एक यूजर ने अपलोड किया है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि फल की दुकान पर एक युवक राष्ट्रीय ध्वज से तरबूज को साफ कर रहा है। तरबूज से धूल को हटा रहा है। तिरंगा हाथ में लेकर युवक दुकान पर रखे सबी तरबूजों को साफ करता हुआ दिख रहा है।
आपको बता दें कि राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी एक शख्स तिरंगे से अपना दोपहिया वाहन साफ करता हुआ दिखाई दिया था। दिल्ली पुलिस ने 52 साल के एक शख्स को गिरफ्तार किया था, वह राष्ट्रीय ध्वज से अपने वाहन को साफ कर रहा था।

#झाँसी राष्ट्रीय ध्वज से तरबूज साफ करते वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल,समथर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है @dmjhansi1 @jhansipolice @Uppolice @myogiadityanath @UPGovt pic.twitter.com/d8yxbdPRni
— ठाkur Ankit Singh (@liveankitknp) April 7, 2023