फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   man brought innocent daughter to Bhopal after quarrel with wife

यूपी: पत्नी से झगड़े के बाद मासूम बेटी को भोपाल ले आया शख्स, अपहरण की सूचना पर मचा हड़कंप

Mon, 26 Oct 2020 10:56 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 26 Oct 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
man brought innocent daughter to Bhopal after quarrel with wife
फाइल फोटो
उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के थाना कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला आजादपुरा निवासी एक महिला द्वारा उसकी तीन वर्षीय पुत्री के अपहरण की सूचना देने में जीआरपी और आरपीएफ में हड़कंप मच गया। भोपाल में ट्रेन की घेराबंदी करते हुए बालिका को बरामद कर लिया गया, लेकिन पूछताछ में अपहरणकर्ता बालिका का पिता निकला, जो पत्नी से विवाद होने पर घर से बच्ची को लेकर भोपाल चला गया था।
विज्ञापन


मोहल्ला आजादपुरा निवासी महिला आशा रैकवार रविवार की शाम को रेलवे स्टेशन पर परेशान घूम रही थी। इस पर जीआरपी के एक सिपाही ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि उसकी तीन वर्षीय पुत्री काव्या को उठाकर एक व्यक्ति राप्तीसागर एक्सप्रेस से लेकर चला गया है। 
विज्ञापन


बालिका की अपहरण की सूचना पर सिपाही महिला को जीआरपी थाने ले गया और कंट्रोल रूम में बालिका के अपहरण की सूचना दी। रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज व रिकॉर्डिंग में एक व्यक्ति पीली शर्ट पहने बालिका को लेकर ट्रेन में चढ़ते हुए दिखाई दे रहा था। महिला ने उसे व बालिका को पहचान लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर जीआरपी ने भोपाल जीआरपी से संपर्क किया और बालिका के अपहरण की बात बताई। साथ ही सीसीटीवी के आधार पर हुलिया भी बताया। कंट्रोल से सूचना मिलने पर ट्रेन में मौजूद जीआरपी, आरपीएफ और टीटीई स्टाफ अलर्ट हो गया कि कहीं कोई जंजीर पुलिंग न कर सके।

 चूंकि, ट्रेन का स्टापेज ललितपुर के बाद सीधा भोपाल ही था, जिसके चलते ट्रेन भोपाल रात को पहुंची। ट्रेन के पहुंचते ही जीआरपी और आरपीएफ ने ट्रेन को घेर लिया और उक्त व्यक्ति को बालिका के साथ उतरते ही उसे दबोच लिया और उसे थाने ले गए। 

उक्त बालिका उस व्यक्ति के पास आराम से बात कर रही थी और उसे पापा पुकार रही थी। इस पर जीआरपी को माजरा समझने में देर नहीं लगी और पूछताछ में पूरा मामला स्पष्ट हो गया। उस व्यक्ति ने जीआरपी को अपना नाम संतोष बताया और कहा कि पत्नी से विवाद होने के कारण वह अपनी बच्ची काव्या को लेकर ट्रेन से भोपाल आया था। 

बाद में दूसरी ट्रेन से महिला भी भोपाल पहुंच गई, जहां भोपाल जीआरपी ने दोनों के बीच सुलह कराई और दोनों को बालिका के साथ वापस ललितपुर भेजा।

रविवार की शाम को एक महिला द्वारा उसकी पुत्री की अपहरण की सूचना थाने में दी गई। ललितपुर स्टेशन पर उसकी सीसीटीवी फुटेज देखकर भोपाल जीआरपी को इसकी सूचना दी गई। बालिका को भोपाल में उस व्यक्ति के साथ बरामद कर किया गया है। जानकारी मिली है कि उक्त व्यक्ति उस बालिका का पिता है और पत्नी से झगड़ा होने की वजह से वह अपनी बच्ची को लेकर भोपाल चला गया था।
- अरविंद कुमार सरोज, थानाध्यक्ष जीआरपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed