{"_id":"60378d0d8ebc3ee92e2ffaa4","slug":"man-arrested-in-woman-murder-case-looted-things-recovered-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: महिला की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म के प्रयास में असफल होने पर उतारा था मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: महिला की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म के प्रयास में असफल होने पर उतारा था मौत के घाट
Thu, 25 Feb 2021 05:12 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 25 Feb 2021 05:12 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
झांसी कोतवाली क्षेत्र में महिला की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पता चला है कि आरोपी ने दुष्कर्म के प्रयास में असफल होने पर गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद जेवरात लूटकर वह भाग निकला था।
पुलिस ने आरोपी के पास से लूटा हुआ सामान भी बरामद कर लिया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के वैष्णवपुरम कालोनी में किराए के मकान पर रहने वाले हेमंत वर्मा ललितपुर के तालबेहट स्थित एक सरकारी विद्यालय में तैनात हैं। उन्होंने कॉलोनी में ही एक प्लॉट खरीदा है।
पिछले तीन माह से वहां निर्माण कार्य चल रहा है। घर बनवाने की जिम्मेदारी उनकी मां रामरती वर्मा ने उठा रखी थी। उनकी मां ने भवन सामग्री की देखरेख के लिए ईंट घेरकर एक छोटा कमरा बनाया था। सामानों की देखभाल के लिए वह उसी कमरे में सोती थीं।
विज्ञापन
16 फरवरी की रात को घर में खाना खाकर वह सोने चली गईं थीं। इसी बीच इलाके का रहने वाला बालकिशन शराब के नशे में पहुंचा और सोते समय महिला को देखकर उसकी नियत खराब हो गई। उसने महिला को अकेला पाकर दुष्कर्म का प्रयास किया।
लेकिन, सफल न होने पर घबराए आरोपी ने गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद महिला के जेवरात लेकर वह भाग निकला था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सामान भी बरामद कर लिया है।