फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   man arrest in molistation

चार वर्षीय बालक से कुकृत्य, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 15 Oct 2019 02:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
man arrest in molistation
man arrest in molistation
चार वर्षीय बालक से कुकृत्य, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

ककरबई। रविवार को थानाक्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने चार वर्षीय मासूम के साथ कुकृत्य किया, जिससे बालक की हालत बिगड़ गई। उसे गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बताया कि उसका चार साल का लड़का बाबू गत रोज घर पर था, मैं अपनी पत्नी के साथ खेत पर कटाई करने गया था। तभी आरोपी प्रह्लाद उसके पुत्र को कंचा देने के बहाने घर ले गया और उसके साथ कुकृत्य किया। दोपहर में जब मेरी पत्नी घर गई तो बालक ने रोते हुए सारी घटना उसे बताई। तहरीर पर थानाध्यक्ष विवेक कुमार मौर्य ने आरोपी प्रह्लाद के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया व पीड़ित को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। एसएचओ ककरबई विवेक कुमार ने पुलिस बल के साथ गांव में दबिश देकर आरोपी प्रह्लाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed