{"_id":"60658ea7deff0709d9485cd7","slug":"man-accused-of-murdering-his-wife-with-an-axe-due-to-normal-fight","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: पत्नी के साथ कई दिनों से चल रहा था विवाद, पति ने कुल्हाड़ी मारकर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: पत्नी के साथ कई दिनों से चल रहा था विवाद, पति ने कुल्हाड़ी मारकर उतारा मौत के घाट
Thu, 01 Apr 2021 02:43 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 01 Apr 2021 02:43 PM IST
विज्ञापन
कुल्हाड़ी(डेमो)
झांसी जिले के शाहजहांपुर इलाके में बुधवार सुबह आपसी विवाद के चलते शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के बमरौली स्टेट में पति ने कुल्हाड़ी मारकर पत्नी की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति को गांव से गिरफ्तार कर लिया है।
उसके पास से हत्या में प्रयोग की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। गांव में रहने वाले श्रीपाल दोहरे का अपनी पत्नी शीला (45) से कई दिनों से आपसी विवाद चल रहा था। इस कारण दो साल से श्रीपाल घर छोड़कर कुछ दूरी पर बने बाड़े में रहने लगा था।
दोनों में बात भी नहीं होती थी। श्रीपाल के दो पुत्र हैं जो मां के साथ रहते थे। बुधवार की सुबह सात बजे शीला जानवरों के लिए भूसा डालने के लिए बाड़े में पहुंची। सीओ डॉ. प्रदीप कुमार के अनुसार यहां मौजूद श्रीपाल ने कुल्हाड़ी से शीला पर हमला कर दिया। सिर व चेहरे पर कुल्हाड़ी से वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
शीला की चीखपुकार गांव के लोगों ने सुनी तो वे इकट्ठा हुए। इस दौरान श्रीपाल कुल्हाड़ी लेकर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव से श्रीपाल को गिरफ्तार कर लिया। घटना की रिपोर्ट शीला के बड़े बेटे चंद्रभान ने पिता श्रीपाल के खिलाफ दर्ज कराई है।