फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   mamta banrgee vorey for increase bjp vote

ममता भाजपा के बढ़ते जनाधार से परेशान: डॉ. महेंद्र नाथ

Tue, 04 Jun 2019 01:29 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Tue, 04 Jun 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
mamta banrgee vorey for increase bjp vote
mahendra nath pandey - फोटो : amarujala
झांसी। केंद्रीय कौशल विकास मंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जो कुछ कर रही हैं, उसको पूरा देश देख रहा है। ममता भाजपा के बढ़ने जनाधार से परेशान हैं। यूपी में नए प्रदेश अध्यक्ष के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस पर जल्द ही केंद्रीय नेतृत्व फैसला करेगा। सोमवार को सर्किट हाउस में यह बात उन्होंने पत्रकारों से कही। वह एक निजी कार्यक्रम में झांसी आए थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को ‘जय श्रीराम’ शब्द से एतराज है। जबकि, जय श्रीराम सभी के लिए मंगलकारी है। यह नाम तो अनादिकाल से सुशासन का प्रतीक है। श्रीराम की राज व्यवस्था को आदर्श मानकर जनता की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कौशल विकास पर जो भी योजनाएं चल रही हैं, उनकी निगरानी के लिए एक कमेटी बनाई जा रही है। यह समिति योजनाओं की प्रगति का पता करेगी। बुंदेलखंड का विकास प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में है। यहां के लिए अभी तक जिन योजनाओं की घोषणा की गई, उनका असर दिखने लगा है।
विज्ञापन

सपा- बसपा गठबंधन पर उनका कहना था कि बिना किसी नीति और सिद्धांत के केवल जातीय आधार पर अपने निहित स्वार्थों के लिए किए गए गठबंधन का तो यह हश्र होना ही था। मैंने अनेक सभाओं में कहा कि अखिलेश बाबू यह मायावती आपको बबुआ बनाकर छोड़ेगी। बबुआ बनाने का काम शुरू हो गया है। देश आज मोदी के सिद्धांत और सेवा की राजनीति से जुड़ गया है। इस मौके पर सांसद अनुराग शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed